फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप टिप्स: प्यार और भरोसा होने के बावजूद रिश्ते में क्यों आती है बेवफाई? आखिर क्यों बदल जाता है पार्टनर

Fri, 13 Nov 2026 03:14 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Relationship Tips: रिश्ते में प्यार, भरोसा और वफादारी होने के बावजूद कई बार पार्टनर धोखे का रास्ता चुन लेता है। ऐसे में मन में सवाल उठना लाजमी है कि जब रिश्ते में सब कुछ ठीक हो, तो फिर बेवफाई की वजह क्या होती है? हालांकि, इसके पीछे की वजह हर व्यक्ति और परिस्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
विज्ञापन
वफादारी के बदले बेवफाई क्यों - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Happy Relationship Tips In Hindi: रिश्ते में प्यार और भरोसे के साथ वफादारी भी बेहद जरूरी होती है। लेकिन कई बार एक पार्टनर पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाता है, फिर भी उसे दूसरे की बेवफाई का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मन में सवाल उठता है कि आखिर कोई व्यक्ति अपने पार्टनर को धोखा देने का फैसला क्यों करता है? हालांकि, हर व्यक्ति के धोखा देने की वजह एक जैसी नहीं होती। इसके पीछे कई व्यक्तिगत, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ आम वजहों के बारे में, जो किसी रिश्ते में बेवफाई की स्थिति पैदा कर सकती हैं।

विज्ञापन





बिजी लाइफस्टाइल का रिश्तों पर असर

रिश्ते में धोखा देने की एक बड़ी वजह इमोशनल डिस्टेंस यानी भावनात्मक दूरी हो सकती है। जब कपल के बीच बातचीत कम होने लगती है और वे एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाते, तो धीरे-धीरे भावनात्मक जुड़ाव कमजोर पड़ सकता है। कई बार व्यस्त लाइफस्टाइल और बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण पार्टनर एक-दूसरे से दूर महसूस करने लगते हैं। ऐसे में कुछ लोग रिश्ते के बाहर भावनात्मक जुड़ाव तलाशने लगते हैं।



रिश्ते में अहमियत कम महसूस होना

पार्टनर से बार-बार निराशा मिलना, उम्मीदों का पूरा न होना और भावनाओं को नजरअंदाज किया जाना भी रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। जब किसी व्यक्ति को महसूस होने लगता है कि उसकी बातों और भावनाओं को महत्व नहीं दिया जा रहा है, तो वह रिश्ते में अपनी अहमियत कम समझने लगता है। समय के साथ यह असंतुष्टि बढ़ सकती है और कुछ लोग भावनात्मक जुड़ाव की तलाश में रिश्ते से बाहर कदम बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन




पार्टनर का कंट्रोलिंग बिहेवियर

किसी भी रिश्ते की मजबूती आपसी सम्मान और बराबरी पर निर्भर करती है। जब रिश्ते में एक पार्टनर का दबदबा ज्यादा होने लगता है और दूसरे को हर बार अपनी बात पीछे रखनी पड़ती है, तो आपसी संतुलन बिगड़ सकता है। कई बार बिना गलती के भी एक ही व्यक्ति को हर स्थिति में समझौता करना पड़ता है। ऐसे में पार्टनर का जरूरत से ज्यादा डोमिनेटिंग व्यवहार रिश्ते में असंतोष और भावनात्मक दूरी बढ़ा सकता है, जो कुछ मामलों में बेवफाई की वजह भी बन सकता है।


पैरेंटिंग टिप्स: फोन देखते हुए खाना खाता है बच्चा? बिना स्क्रीन देखे खिलाने के लिए अपनाएं ये चार टिप्स


छोटी-छोटी बातों पर झगड़े बिगाड़ सकते हैं रिश्ता

गुस्सा और बदले की भावना भी किसी रिश्ते में धोखे की वजह बन सकती है। कई बार रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों पर होने वाले विवाद और पार्टनर के प्रति लंबे समय तक बनी नाराजगी रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा देती है। कुछ मामलों में व्यक्ति गुस्से में आकर या पार्टनर को सबक सिखाने के इरादे से बेवफाई जैसा कदम उठा सकता है। इसके पीछे पार्टनर को भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाने या अपनी नाराजगी जाहिर करने की इच्छा भी हो सकती है।



कमिटमेंट को लेकर पार्टनर की अलग सोच
पिछले रिश्तों के खराब अनुभवों के कारण कुछ लोगों में कमिटमेंट को लेकर डर पैदा हो सकता है। ऐसे लोग कई बार किसी गंभीर रिश्ते में बंधने से बचते हैं और उनकी यह सोच रिश्ते में अस्थिरता की वजह बन सकती है। इसके अलावा, हर व्यक्ति के लिए कमिटमेंट का मतलब एक जैसा नहीं होता। संभव है कि एक पार्टनर किसी रिश्ते को सिर्फ कैजुअल मान रहा हो, जबकि दूसरा उसे लेकर गंभीर हो। दोनों की सोच और अपेक्षाओं में यह अंतर भी रिश्ते में गलतफहमी और बेवफाई की स्थिति पैदा कर सकता है।



रिलेशनशिप टिप्स: हर बात पर पार्टनर से करते हैं सवाल? कहीं कमजोर तो नहीं हो रहा आपका रिश्ता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें