आजकल के बच्चों के हाथ में मोबाइल देखना आम बात है। हो सकता है कि हम सभी को ये सामान्य लगे लेकिन विश्व स्वास्थ संगठन ने इस पर खतरे का एलान कर कर दिया है। अगर बच्चा जिद कर रहा है या रो रहा है तो उसे समझाने और उसके साथ समय बिताने के बजाय अधिकतर माता पिता को बच्चों को फोन थमाने की आदत पड़ चुकी है। अगर आप भी उन्ही माता पिता में से एक हैं तो जान लें विश्व स्वास्थ संगठन ने इस पर क्यों चिंता जताई है।