फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर ओजस रात-रात भर कहां गायब रहता है

Tue, 15 Jan 2019 05:17 PM IST
कशिश मिश्रा रूपायन डेस्क, अमर उजाला

सार

ओजस एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था। परिवार में सभी लोग उसे बहुत प्यार करते थे। वह हर महीने अपनी कमाई का एक हिस्सा अपने पास रखता, बाकी पैसे मां-पिताजी को दे देता। वह समय का बहुत पाबंद था। हर रोज ऑफिस से समय पर घर आ जाता था
विज्ञापन
ओजस एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओजस एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था। परिवार में सभी लोग उसे बहुत प्यार करते थे। वह हर महीने अपनी कमाई का एक हिस्सा अपने पास रखता, बाकी पैसे मां-पिताजी को दे देता। वह समय का बहुत पाबंद था। हर रोज ऑफिस से समय पर घर आ जाता था। लेकिन, सर्दियां आते ही देर से घर लौटने लगा था। कभी-कभी तो खाना भी नहीं खाता, बिना खाए ही सो जाता था। पिताजी को उसका यह व्यवहार खटकने लगा। आखिर ओजस रात-रात भर कहां गायब रहता है। ओजस कहीं किसी बुरी संगत में तो नहीं पड़ गया। उसके पिता को बार-बार यह डर सताए जा रहा था। एक दिन उन्होंने ओजस का पीछा करने का फैसला किया। ओजस की छुट्टी का टाइम होते ही उसके पिता उसके ऑफिस के पास पहुंच गए। हल्का-हल्का अंधेरा हो चुका था। ओजस अपने ऑफिस से निकला। उसके हाथ में एक बड़ा सा थैला था। ओजस ने एक ऑटो रुकवाया और उसमें बैठ गया। अब अंधेरा घना हो चुका था। उसके पिता दूसरे ऑटो में बैठकर उसका पीछा करने लगे। उन्होंने देखा कि रास्ते भर ओजस बार-बार ऑटो रुकवा रहा था। उसे फुटपाथ पर सर्दी में ठिठुरते कोई भी दिख जाता, तो उसे अपने थैले से कंबल निकालकर ओढ़ा देता। ऐसे ही उसने 5-7 लोगों को कंबल ओढ़ाया। ओजस के पिता यह सब देख बहुत गौरवान्वित हुए। लेकिन उन्हें खुद पर काफी अफसोस हुआ कि उन्होंने अपने बेटे पर शक किया। अचानक ऑटो चालक बोला, “भगवान इस लड़के को लंबी उमर दे। साहब आप इस गरीबों के मसीहा का पीछा क्यों कर रहे हैं।”ओजस के पिता के चहरे पर गौरव से भरी मुस्कान थी...

विज्ञापन


ललित शौर्य, पिथौरागढ़

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें