शादी के बाद पहला वैलेंटाइन डे कैसे मनाएं
- फोटो : Amar ujala
Valentine Day 2025 Celebration: शादी के बाद पहला वेलेंटाइन डे बहुत खास होता है और इसे यादगार बनाने के लिए आपको महंगे तोहफों की जरूरत नहीं, बल्कि प्यार भरे पलों की जरूरत है। वैलेंटाइन सिर्फ तोहफे देकर ही नहीं मनाया जाता है, बल्कि प्यार और साथ बिताए खूबसूरत पलों से खास और यादगार बनाया जा सकता है। इस दिन को खास बनाने के लिए दिल से कुछ करें, चाहे वह छोटी सी डेट हो, एक प्यार भरा नोट हो, या फिर दिल से कहा गया आई लव यू। प्यार दिखाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपने पार्टनर को महसूस कराएं कि वे आपकी जिंदगी में सबसे खास हैं। यहां कुछ यूनिक और रोमांटिक आइडियाज दिए गए हैं जो आपके पहले वेलेंटाइन को शानदार बना देंगे।
घर पर पहली डेट
अगर शादी से पहले की पहली डेट या पहली मुलाकात याद हो तो उसे दोबारा घर पर री-क्रिएट करें। अगर आप पहली बार किसी कैफे में मिले थे, तो वैसा ही माहौल घर पर बनाएं। उनकी पसंदीदा डिश बनाएं या बाहर से मंगवाएं। रोमांटिक गाने बजाएं।
7 डेज ऑफ लव
पूरे सप्ताह प्यार और अपने रिश्ते का जश्न मनाएं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है। ये सिर्फ एक दिन का नहीं बल्कि हफ्ते भर मनाया जाने वाला प्रेमोत्सव है, जिसमें आप हर दिन छोटे-छोटे सरप्राइज के साथ मना सकते हैं।
- पहले दिन लव नोट्स तकिए के नीचे, वॉलेट या बैग में रखें।
- दूसरे दिन उनकी पसंदीदा डिश बनाएं।
- तीसरे दिन एक खास संदेश के साथ फूल दें।
- चौथे दिन, पुरानी यादों की फोटो एल्बम तैयार करें।
- पांचवे दिन रोमांटिक मूवी डेट नाइट की योजना बनाएं।
- छठे दिन उनके लिए अपने हाथों से कुछ क्रिएटिव गिफ्ट तैयार करें।
- सातवें दिन कोई बड़ा सरप्राइज प्लान करें।
घर पर रोमांटिक कैम्पिंग नाइट
घर की बालकनी या छत पर कैंडल और लाइट्स लगाकर एक छोटा सा रोमांटिक सेटअप तैयार करें। साथ में टेंट या कंबल बिछाकर बैठें और पुरानी यादें शेयर करें। तारों के नीचे अपने भविष्य के सपने शेयर कर सकते हैं।
डिजिटल डेट
अपने पार्टनर के लिए एक वीडियो बनाएं जिसमें आप उनके लिए एक प्यारा मैसेज रिकॉर्ड करें। इसमें आपके पसंदीदा पलों की झलक हो सकती है या आप अपनी फीलिंग्स शेयर कर सकते हैं। इसे रात में दिखाकर एक इमोशनल और खूबसूरत मोमेंट बनाएं।
फिर से प्यार का वादा करें
शादी के वादों को फिर से कहें, लेकिन इस बार अपने शब्दों में। अपने पार्टनर से कहें कि आप फिर से उनसे शादी करना चाहते हैं। यह इमोशनल और खूबसूरत मोमेंट होगा जो आपको और करीब लाएगा।