अगर आपका पार्टनर आपको सीरियसली नही ले रहा है, आप उसके इस व्यवहार से दुखी हैं और इस आदत को बदलना भी चाहते हैं तो परेशान ना हों। आप आसानी से उसकी आदत को छुडा सकते हैं। आइए जानें पार्टनर को कैसे लाएं करीब।
एक्स पार्टनर के करीब जाएं
लंदन में हुए एक नए शोध के अनुसार अपने पार्टनर में जलन पैदा करने का सबसे अच्छा तरीका है अपने पूर्व प्रेमी या प्रेमिका के करीब जाना। शोध में यह बात सामने आई कि लोगों को सबसे ज्यादा ईर्ष्या तब होती है जब वे अपने पार्टनर को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड या ब्वायफ्रेंड के साथ समय बिताने से होती है। ज्यादातर लोगों ने कहा कि एक्स पार्टनर के साथ लंच या डिनर पर जाने से पार्टनर को सबसे ज्यादा जलन महसूस होती है। एक्स पार्टनर के साथ फोन पर बात करने और चैटिंग करने से भी आपके पार्टनर को जलन होती है। यानी पार्टनर को करीब लाना है तो एक्स पार्टनर के करीब जाएं।
इमोशनल माहौल बनाएं
पार्टनर का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए एक माहौल खुद से तैयार कीजिए। हंसी, गुस्सा, जलन व खुशी तो समय और माहौल के हिसाब से होता है। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर से अटेंशन पाना चाहते हैं तो एक ऐसा माहौल बनाइए जिससे पार्टनर का आपकी तरफ झुकाव बढ़ेगा और वह आपकी हर मुसीबत को हल करने की कोशिश करे।
टोका-टाकी करना छोड़ दें
यदि आपका पार्टनर आप पर ध्यान नहीं दे रहा तो आप भी उसको टोकना छोड़ दें और उसकी बातों को अनसुना करने लगें। इसके साथ ही आप अपने में मस्त रहें और पार्टनर को यह अहसास दिलाएं कि आप उसके बिना भी कितना खुश है। आप देखिए वह खुद आपके आगे-पीछे घूमना शुरू कर देगा।
अपनी खुशियों को ना बांटे
यदि आपके पार्टनर के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आप अपने जीवन में आने वाली खुशियों को एन्जॉय करें और अपने पार्टनर को यह दिखाए कि आप उसके बिना भी खुश है और अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को उसके लिए जाया नहीं कर सकते।
इन टिप्स से निश्चित तौर पर आपका पार्टनर आपकी ना सिर्फ केयर करेगा बल्कि आपके हर कदम पर साथ होगा और आपको दोबारा नजरअंदाज करने की भूल नहीं करेगा।