फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा जिंदगी में दरार पड़ने से पहले ही हो जाएं सतर्क

Sun, 24 Feb 2013 08:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइफस्टाइल में आ रहे बदलावों का रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। यही कारण हैं कि अब भारत में तलाक के केस दिन-प्रतिदिन बढ़ने लगे हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि आप अपने रिश्तों में लगातार नयापन लाते रहें, जिससे रिश्तों में दरार पड़ने की बजाय मजबूती आए।
विज्ञापन


किसी भी रिश्ते में दरार पड़ने या उसके टूटने के पीछे कई ठोस कारण होते हैं, आपको चाहिए कि आप उन कारणों को तलाश कर अपने रिश्ते को बचाएं। हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे आप अपने रिश्ते में अधिक मजबूती ला सकते हैं और अपने बिखरते रिश्ते को जोड़ सकते हैं।
 
1. अपने साथी से लगातार बातचीत करें- किसी भी रिश्तें की नींव होती है बातचीत। बातचीत के दौरान आप अपने मन की बातें आपनी प्रॉब्लम्स को अपने साथी से बांट सकते हैं। संवाद वैसे भी लोगों को करीब लाता है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर से लगातार बातचीत करते रहना चाहिए। यदि आपको बात करने का समय नहीं मिलता तो आप योजना बनाएं और सप्ताह में तीन से चार दिन में कुछ ऐसा समय निश्चित करें जब आप तसल्ली से अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकें।
विज्ञापन


2. पार्टनर के वर्क स्टाइल को समझें- यदि दोनों पार्टनर ही वर्किंग है तो रिश्ते में दूरियां आने की आशंका अधिक बढ़ जाती है, ऐसे में आपको चाहिए कि आप अपने पार्टनर के वर्क स्टाइल को समझें। जिससे आप समय-समय पर होने वाले बेवजह विवादों से बच सकें।

3. पार्टनर को समय दें- आपको चाहिए कि आप अपने काम के बाद अपने परिवार, अपने साथी को सबसे अधिक समय दें क्योंकि एक समय के बाद रिश्ते में बोरियत और झगड़े को बचाने के लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को समय दें। इसके लिए आप दोनों कहीं फिल्म देखने, टहलने या फिर पिकनिक इत्यादि पर भी जा सकते हो।

4. रिश्ते में भरोसा है जरूरी- आपको चाहिए कि आप अपने साथी पर भरोसा रखें। बिना किसी ठोस सबूत के आप ना तो निराश हो ना ही किसी छोटी सी बात को बहुत अधिक तूल दें। इससे आपका साथी भी आपसे अपनी समस्याओं को आसानी से साझा कर पाएगा।

5. भावनाओं को महत्व दें- आपको चाहिए कि आप अपने साथी की भावनाओं की कद्र करें। अपने पार्टनर का सम्मान करें और उसे समझने की कोशिश करें। यदि किन्हीं कारणों से आपका साथी अपने मन की बात नहीं कह पा रहा है तो आपको चाहिए कि आप उसके लिए ऐसा माहौल बनाएं कि वह अपने दिल की बात बेहिचक आपसे कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें