शादियों का सीजन है और आप भी हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन आपको कंफ्यूजन है कि कैसे आप हेल्दी और हैप्पी हनीमून बनाएं। आइए जानें वे कौन से टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर आप हनीमून को हेल्दी और हैप्पी बना सकते हैं।
- हनीमून पर जाने से पहले दोनों को आपसी सलाह-मशविरा करना जरूरी है। ताकि आप ऐसी जगह पर हनीमून मनाने जा सकें जहां आप दोनों खुश हो।
- शादी से पहले कोशिश करें कि आपस में कुछ बातचीत अवश्य कर लें इससे आपकी झिझक खत्म होगी।
- हनीमून की जगह पर जाने से पहले अपनी सभी तरह की बुकिंग आने-जाने से लेकर वहां रहने वाले रिसोर्ट या होटल पहले से बुक करवा ले, इससे आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
- हनीमून की जगह और बुकिंग समय से पहले तय कर लें अन्यथा आपका मजा खराब हो सकता है।
- जाने से पहले सभी चीजों को खासका टिकट और बुकिंग की जगह फोन करके कंफॉर्म कर लें।
- जिस जगह आप जा रहे हैं, वहां आप कहां-कहां धूम सकते हैं, वहां की फेवरेट जगह कहां है, जैसी बातों की पूरी जानकारी पहले ही ले लें।
- अपने पार्टनर को सहज करने के लिए साथ में सफर तय करने के लिए कुछ ऐसी चीजें जैसे कैमरा, आईपॉड, अच्छे गानों का सलेक्शन और गेम्स इत्यादि साथ में रखें। इन छोटी-छोटी चीजों से आपका समय भी अच्छा गुजरेगा और आपके पल और अधिक रोमांटिक होंगे।
- हमेशा अपने पार्टनर के साथ रहें और उनका ख्याल रखें। कभी उन्हें अकेला ना छोड़े।
- अपने पास अपने बजट के हिसाब से रूपए रखें अन्यथा आपका हनीमून किरकिरा हो सकता है।
- अपने पार्टनर को सहज महसूस करवाने के लिए उससे बातचीत करें, उसके बारे में अधिक से अधिक जानने और अपने बारे में बताने की कोशिश करें। संभव हो तो ऐसा सफर के दौरान ही कर लें, इससे आप अपनी हनीमून की जगह पर पहुंच कर काफी घुल-मिल चुके होंगे।
- रोमांस के लिए जरूरी है फीलिंग होना और पार्टनर को समझना। इसीलिए किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें और पार्टनर को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करें।
- संभव हो तो आप पहल ना करें बल्कि ऐसा माहौल बनाएं कि आपका पार्टनर रोमांस की पहल करें।
- बेहद उत्साहित होकर कुछ गलत ना बोलें लेकिन धीरे-धीरे फ्रेंडली व्यवहार करते हुए पार्टनर को भावनात्मक रूप से अपने करीब लाएं और पार्टनर का विश्वास अर्जित करें।
- अपने पार्टनर के साथ अपने हर पल को एन्जॉय करें, ऐसे में किसी बात को लेकर गुस्सा ना हो ना ही झगड़े। बल्कि पार्टनर की मनोस्थिति को समझे और चीजों को प्यार से ट्रीट करें।
- जरूरी नहीं कि आप हर समय रोमांस ही करते रहें बल्कि अपने पार्टनर को जिस जगह आप गए हैं, वहां पर उसका अपना स्पेस भी दें और उसे एन्जॉय करने का पूरा मौका दें।
- अपनी मनमानी ना चलाएं बल्कि पार्टनर की भी सुनें।
- बजाय इसके कोई निर्णय अकेले लें अपने पार्टनर की पसंद-नापसंद भी पूछें।
- पार्टनर कोई ऐसी बात या व्यवहार ना करें जो आपके पार्टनर को ना सिर्फ खराब करें बल्कि आपके हनीमून को हैप्पी बनाने के बजाय अनहैप्पी बना सकता है।
- हेल्दी हनीमून के लिए प्रीकॉशंस जरूर बरतें। बिना प्रीकॉशंस के आप या आपका पार्टनर तनाव में आ सकता है।
- हनीमून के दौरान जरूरी सामान जैसे दवाईयां, टॉर्च, स्लीपर इत्यादि लेकर जाएं, इससे आप अपने हनीमून को हेल्दी वे में एनजॉय कर सकते हैं।
- आप जिस जगह जा रहे हैं वहां के मनोरंज के साधनों, कल्चर इत्यादि की जानकारी के साथ ही डॉक्टर और हॉस्पीटल इत्यादि का नंबर भी लेकर जाएं क्योंकि आपातकाल स्थिति में अलर्ट रहना बेहद जरूरी है।
इस तरह से यदि आप खुशी-खुशी सावधानी के साथ अपने हनीमून को प्लान करेंगे तो निश्चित रूप से आप अपने हनीमून को हेल्दी और हैप्पी बना सकते हैं।