फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप टिप्स: पत्नी बार-बार क्यों होती हैं नाराज? पति की ये आदतें बन सकती हैं वजह

Fri, 25 Sep 2026 02:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

relationship tips for couples: पत्नी की भावना को पुरुष नहीं समझते या महत्व नहीं देते तो पत्नी हर्ट महसूस करती है। इसके अलावा बार-बार उसकी तुलना करना, उसके फैसलों में कमियां निकालना रिश्ते में दूरी पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
पति की इन गलतियों से पत्नी हो जाती है नाराज - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Things Husbands Do Wrong: पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार, भरोसा और आपसी समझ होना बहुत जरूरी है। ज्यादातर कपल के बीच ये तीनों चीजें पाई जाती हैं लेकिन कई बार पत्नी का अच्छा भला मूड अचानक से खराब हो जाता है। 

विज्ञापन


ऐसा मूड स्विंग्स की वजह से नहीं होता, बल्कि पति की कुछ गलतियों के कारण होता है। पुरुष जाने-अनजाने में कुछ ऐसा कर बैठते हैं जो उनकी पत्नी की नराजगी की वजह बन जाता है। 

हर व्यक्ति की भावनाएं और अपेक्षाएं अलग होती हैं, इसलिए यह जरूरी नहीं कि पति की एक बात से हर पत्नी एक जैसी प्रतिक्रिया दे। फिर भी रिश्तों में संवाद और सम्मान की कमी अक्सर तनाव बढ़ा सकती है। पत्नियां तब ज्यादा हर्ट या नाराज होती हैं जब पति उनकी बातों का नजरअंदाज करते हैं। पत्नी की भावना को पुरुष नहीं समझते या महत्व नहीं देते तो पत्नी हर्ट महसूस करती है। इसके अलावा बार-बार उसकी तुलना करना, उसके फैसलों में कमियां निकालना रिश्ते में दूरी पैदा कर सकता है।
विज्ञापन


यहां जानिए अगर आपकी पत्नी भी अक्सर नाराज दिखती हैं या उनका मूड आफ रहता है तो इसका असली कारण कहीं आपका बर्ताव तो नहीं है।


बातों को नजरअंदाज करना

अगर पति पत्नी की बात ध्यान से न सुनें या उसकी परेशानियों को लगातार टालते रहें, तो उसे ऐसा महसूस हो सकता है कि उसकी भावनाओं को महत्व नहीं दिया जा रहा। रिश्ते में एक-दूसरे को समय देना और खुलकर बात करना जरूरी है।

हर बात में तुलना करना

पत्नी की तुलना किसी दोस्त, रिश्तेदार या किसी अन्य व्यक्ति से करना उसे बुरा लग सकता है। ऐसी तुलना आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती है और अनावश्यक तनाव पैदा कर सकती है।

सम्मान की कमी

गुस्से में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल, सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ाना या पार्टनर की राय को लगातार खारिज करना रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है। असहमति होने पर भी सम्मानजनक बातचीत बेहतर विकल्प है।

जिम्मेदारियों को लेकर सहयोग

घर और परिवार की जिम्मेदारियों को केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानना भी नाराजगी की वजह बन सकता है। रोजमर्रा के कामों में सहयोग और जिम्मेदारियों का उचित बंटवारा रिश्ते को बेहतर बना सकता है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नाराजगी को अनुमान से समझने के बजाय पार्टनर से सीधे और शांत तरीके से बात की जाए। खुला संवाद कई छोटी समस्याओं को बड़ा होने से रोक सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें