कई बार ऐसा होता है कि आप किसी को बहुत पसंद करने लगते हैं, लेकिन आपको यह नहीं मालूम होता कि सामने वाला भी वही फील कर रहा है जो आप फील कर रहे होते हैं। जिसे लेकर अक्सर आप कन्फ्यूजन में रहते हैं। अगर आपको यह पता लग जाए कि सामने वाला आपके बारे में क्या सोचता है तो यह कितना आसान हो जाएगा आपके लिए। अगर उसकी भी आपमें दिलचस्पी है तो आप लोग एक दूसरे को डेट कर सकते हैं और अगर सामने वाले की आपमें रुचि नहीं है तो आप एक तरफा प्यार करके और टाइम वेस्ट नहीं करेंगे। तो अगर आप भी किसी लड़की को पसंद करते हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे कि उसके मन में आपके लिए क्या है तो यह खबर आपके लिए काम की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
signs of girls
-अगर लड़की कहे 'मैं अभी रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं हूं' तो इस बात का सीधा मतलब है कि वह आपके साथ रिलेशनशिप नहीं बनाना चाहतीं।
-'मुझे लगता है अभी मुझे खुद पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए' उनके इस जवाब का मतलब होता है कि वह आपके साथ रिलेशनशिप में होने के बजाए सिंगल रहना पसंद करेगी।
विज्ञापन
3 of 7
signs of girls
-'मैं तुम्हें उस नजर से नहीं देखती' इस बात से उनका मतलब है वह सिर्फ आपको दोस्त मानती है। आप उनके लिए दोस्त से ज्यादा और कुछ नहीं है।
-'मैं इस हफ्ते बहुत बिजी हूं' अगर आपके बार-बार कही घूमने जाने या मिलने के कहने पर वह यह जवाब दे तो इसका सीधा मतलब है कि वह आपके साथ कहीं नहीं जाना चाहती।
4 of 7
signs of girls
-'मुझे नहीं लगता यह सही वक्त है, शायद कभी बाद में...' उनके इस जवाब का मतलब है कि वह आपके साथ रिश्ता नहीं बनाना चाहतीं लेकिन आप अब तक उन्हें जो खास महसूस कराते आए हैं, उसे भी नहीं खोने देना चाहती।
विज्ञापन
5 of 7
signs of girls
-अगर उन्हें आपके बारे में सब मालूम हैं और वह आपकी हर बात को ध्यान से सुनती हैं तो यह इस बात का इशारा है कि वह भी आपको पसंद करती हैं।
-दिन भर काम करके थक जाने के बावजूद अगर वह आपसे मिलने के लिए तैयार रहते हैं और आपका इंतजार करते हैं तो आप उनके लिए बेहद खास हैं।
विज्ञापन
6 of 7
signs of girls
-आप लोगों की पहली बार बात कब हुई, कब आपका जन्मदिन है, अगर यह सब बातें उन्हें याद है तो आप उन्हें पक्का पसंद हैं।
-अगर वह बातचीत करते समय ऐसा जताती हैं कि वह आपको जानती हैं तो यह बात तय है कि आप दोनों के बीच कोई कनेक्शन है।
-अगर वह अपने हर प्लान में आपको शामिल करती हैं और आप भी हमेशा उनके साथ हर जगह जाने के लिए तैयार रहते हैं, तो आप उनके लिए खास हैं।
-जब सामने वाला आपकी हर छोटी बड़ी चीजों पर ध्यान देना करना शुरू कर दें तो यह बात पक्की है कि वह आपमें इंट्रेस्टेड है।