फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी सेल्फी ना खींचे,ये सेल्फी कर सकती हैं सबको नाराज!

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉप सिंगर रिहाना और रियलिटी स्टार किम कार्दाशियन सोचती हैं कि लोग उन्हें और उनकी सेल्फी को पसंद करते हैं लेकिन ऐसा है नहीं।
विज्ञापन


डेली मेल पर प्रकाशित ख्ाबर के मुताबिक, हाल ही में एक पोल में रिहाना और किम को टॉप 10 मोस्ट इरिटेटिंग सेल्फी के लिए ब्रिटेन के लोगों ने सबसे ऊपर रखा।

रिहाना और किम कार्दाशियन अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए खूब पॉपुलर हैं। दोनों सोचती हैं कि उनकी बॉडी और फिगर को लोग पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस पोल सर्वे ने सारी सच्चाई को सामने ला दिया।

जानिए, और कौन से स्टार्स की सेल्फी स्टाइल को लोग पसंद नहीं करते।

ऐसी सेल्‍फी नहीं है पसंद

बहुत सी सेलिब्रिटी अक्सर अपनी बिकनी बॉडी सेल्फी के लिए चर्चा में रहती हैं लेकिन 22 फीसदी लोगों ने वोटिंग इस बात के लिए की कि उन्हें सेलिब्रिटीज की बिकनी सेल्फी देखना पसंद नहीं।

वहीं 18 फीसदी लोगों ने पोस्ट जिम फिगर दिखाते हुए खींची जाने वाली सेल्‍फी को इरिटेटिंग बताया।

आमतौर पर सेलिब्रिटीज अपना वजन घटाते हुए या कम फूड लेते हुए भी सेल्फी खींचती हैं लेकिन ब्रिटेन के 16 फीसदी लोगों के ऐसी सेल्फी को इरिटेटिंग बताया जिसमें वजन बढ़ाने के लिए सेलिब्रिटीज हाई फैट फूड के साथ सेल्फी खिंचवाती हैं।
विज्ञापन

ऊट-पटांग चेहरे नहीं है पसंद

15 फीसदी लोगों ने ऐसी सेल्फी को इ‌रिटेटिंग बताया जब सेलिब्रिटीज बेड पर बीमारी के दौरान यानी सिकबेड सेल्फी खिंचवाती हैं।

9 फीसदी ब्रिटेनवासियों को ऐसी सेल्फी बिल्कुल पसंद नहीं आती जिसमें सेलिब्रिटीज ऊट-पटांग चेहरे बनाती हैं।

7 फीसदी लोगों को सेलिब्रिटीज की बिना मेकअप के और 5 फीसदी लोगों को आपस में प्यार करते सेलिब्रिटीज की सेल्फी इरि‌टेट करती है।

आठवें नंबर पर 4 फीसदी लोगों ने ऐसी सेल्फी को नापसंद किया है जो कि बहुत मशहूर सेलिब्रिटीज नहीं है लेकिन अपनी सेल्फी पोस्ट करते रहते हैं।

2 फीसदी लोगों को ड्रिंक करते हुए और 1 फीसदी लोगों को शर्माती हुई सेलिब्रिटीज की सेल्फी बिल्कुल नहीं भाती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें