फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Advice: रिलेशनशिप को सफल बनाने के लिए आजमाएं ये टिप्स, पाटर्नर नहीं होगा नाराज

Mon, 06 Jul 2020 09:31 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
relationship - फोटो : pixa
रिलेशनशिप को सफल बनाना बहुत जरूरी होता है। रिलेशनशिप में छोटी-छोटी बातों का ध्यान देना होता है। अगर इन बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगती है। रिश्तों में दूरिया बढ़ने से व्यक्ति तनाव में रहने लगता है, जो सेहत के लिए सही नहीं है। आपके साथ ऐसा न हो, इसलिए आज हम कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आपके रिश्ते में दूरियां नहीं आएंगी। इन टिप्सों को अगर आप फॅालो करेंगे तो आपका पाटर्नर आपसे कभी नाराज भी नहीं होगा।


 
विज्ञापन

2 of 7
relationship - फोटो : pixa
हंसते-मुस्कुराते रहें
  • पाटर्नर के साथ हंसते-मुस्कुराते हुए रहना चाहिए। रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि एक-दूसरे के साथ खुलकर हंसा जाए। ऐसा करने से आप किसी तनाव के शिकार भी नहीं होंगे और पाटर्नर और आपके संबंध भी मधुर हो जाएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 7
relationship - फोटो : Pixabay
मन में बुरे भाव न रखें
  • पाटर्नर के साथ लड़ाई होना आम बात है। रिलेशनशिप में लड़ाई होना स्वाभाविक है। अगर रिलेशनशिप में एक दूसरे के प्रति बुरे भाव रखे गए तो रिश्तों के टूटने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए अपने पाटर्नर के प्रति मन में बुरे भाव कभी भी न रखें। अगर दिन में पाटर्नर से लड़ाई हो जाती है तो रात को सोने से पहले इसे लड़ाई को सुलझा लें। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे के लिए मन में हमेशा अच्छे भाव रखें।

 

4 of 7
relationship - फोटो : pixa
पाटर्नर के साथ जिंदगी खुलकर जिएं
  • अगर आप अपने पाटर्नर के साथ खुलकर जिंदगी जिएंगे तो आपके रिश्ते में कभी भी कोई परेशानी नहीं आएगी। रिश्तों का आनंद उठाएं और एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। अपनी बातें पाटर्नर के साथ साझा करें। पाटर्नर के साथ खुलकर जिंदगी जीने से रिलेशनशिप में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।

 
विज्ञापन

5 of 7
relationship - फोटो : pixa
पाटर्नर से बातें न छिपाएं
  • पाटर्नर से कभी भी कोई भी बात नहीं छिपानी चाहिए। अगर आप पाटर्नर से कोई बात छिपा रहे हैं और उन्हें वो बात किसी दूसरे व्यक्ति से पता चले तो उन्हें बुरा लगेगा और हो सकता है वो आपसे नाराज भी हो जाएं। रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए कभी भी अपनी कोई भी बात पाटर्नर से न छिपाएं। ऐसा करने से पाटर्नर का भरोसा भी टूट सकता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
relationship - फोटो : pixa
पाटर्नर की बातों का सम्मान करें
  • पाटर्नर की बातों का सम्मान करना चाहिए। उन रिश्तों में कभी भी कोई परेशानी नहीं आती है जहां एक-दूसरे की बातों का सम्मान किया जाता है। पाटर्नर की बातों को बीच में काटना भी नहीं चाहिए। पहले पाटर्नर की बात पूरी सुन लें उसके बाद ही अपनी प्रतिक्रिया दें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
relationship - फोटो : pixa
पाटर्नर को स्पेस दें
  • एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए एक-दूसरे को स्पेस देना बहुत जरूरी है। हर व्यक्ति के अपने सपने होते हैं, इसलिए अपने पाटर्नर को स्पेस दें और उन्हें उनके सपने पूरा करने दें और उनका साथ भी दें। एक-दूसरे को स्पेस देने से आपका रिश्ता मजबूत होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें