अक्सर कहा जाता है कि अकेले रहने वाले लोग बेहद मस्त और खुशमिजाज होते हैं। एक हालिया सर्वे में एक बात सामने आई है जिसमें पाया गया कि अकेले रहने वाले लोग 'सेक्स' के बजाय किसी और बात को प्राथमिकता देते हैं।
सिडनी मॉर्निंग हैराल्ड के मुताबिक, ये सर्वें तकरीबन डेढ़ लाख अकेले लोगों पर किया गया जो प्यार की खोज में थे। जब उनसे पूछा गया कि वे अपने पार्टनर में किस चीज को महत्व देते हैं तो उनका कहना था कि वे सेक्स से ज्यादा दोस्ती को अहमियत देते हैं।
ये सर्वे ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट ईहारमनी ने करवाया, जिसमें पाया गया कि अच्छे रिश्ते और दो लोगों के बीच केमिस्ट्री डेवलेप करने के लिए फ्रेंडशिप होना बहुत जरूरी है।
जानें, महिलाएं आखिर क्यों देखती है पोर्न
सर्वे में महिला और पुरूष दोनों ने ही फ्रेंडशिप को प्राथमिकता दी, इसके साथ ही इन लोगों का मानना था कि अच्छे रिश्ते की पहचान अच्छी केमिस्ट्री है। वहीं महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले बातचीत को ज्यादा अहमियत दी लेकिन पुरुष नए पार्टनर की खोज के दौरान क्लोजनेस को ज्यादा पसंद करते हैं।
सर्वे में ये 10 चीजें निकलकर सामने आईं जिन्हें लोग ज्यादा महत्व देते हैं।
दोनों के बीच फ्रेंडशिप
दोनों के बीच की केमिस्ट्री
आपस में भावनाओं को खुलकर शेयर करना
पार्टनर की कंपनी को एन्जॉय करना
पार्टनर की पर्सनेलिटी
पार्टनर कितना दयालु है
रोमांटिक आकर्षण कितना है
प्रॉब्लम्स को कितनी आसानी से शेयर करता है
पार्टनर के साथ फिजीकल क्लोजनेस को एन्जॉय करना
पार्टनर के बारे में क्या सोचते हैं, उसे शेयर करना
देखें: इन फोटो से सनी लियोन के ट्विटर पर आई बाढ़
सर्वें में पांच ऐसी चीजों की सूची भी तैयार की गई जिन पर पार्टनर्स आमतौर पर ध्यान नहीं देते
धर्म
इनकम
एजुकेशन
हाइट
गलत बातों पर दोषी ठहराना
पढ़ें: सेक्स के दौरान आर्गेज़्म तक ऐसे पहुंचें