फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक दावा: रोमांटिक पार्टनर पास हो तो आप सह सकते हैं ज्यादा दर्द

Sun, 25 Aug 2019 08:42 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्यार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

वैज्ञानिकों का दावा है कि अगर आपका रोमांटिक पार्टनर आपके करीब होता है तो आप ज्यादा दर्द सहन कर सकते हैं। यानी की आपके दर्द सहन करने की क्षमता बढ़ जाती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आपका पार्टनर चाहे आपसे बात करे या नहीं, आपका हाथ थामे या नहीं, लेकिन अगर आपकी नजरों के सामने रहता है तो दर्द सहन करने की आपकी क्षमता बढ़ जाती है। वैज्ञानिकों ने शोध के जरिए यह बात कही है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने नाखूनों पर दबाव डाला और पता लगाया कि अगर किसी का पार्टनर उसके करीब है तो वह कितना दर्द सहन कर सकता है। नतीजे में जो बातें सामने आई उनमें देखा गया कि अगर कोई अकेले हैं तो उसे ज्यादा दर्द होता है जबकि जिन लोगों की नजरों के सामने उनका रोमांटिक पार्टनर होता है वे दर्द को सहन कर लेते हैं। इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि कमरे में मौजूद पार्टनर उनसे बात करे या फिर उनके हाथों को थामे, जैसे ही व्यक्ति की नजरें उसके रोमांटिक पार्टनर से मिलती हैं, दर्द सहन करने की क्षमता में इजाफा हो जाता है।
 

लव - फोटो : pixabay
वैज्ञानिकों ने देखा कि अगर किसी व्यक्ति का पार्टनर यानी की उसकी पत्नी या प्रेमिका दर्द में उससे सहानुभूति रखती है तो उसका दर्द निवारक प्रभाव बढ़ जाता है। आपने भी अक्सर देखा होगा कि जब आप बीमार पड़ते हैं ऐसी स्थिति में अगर आपको कोई करीबी आपके पास होता है तो आपको मजबूती मिलती है और आप दर्द को आसानी से सहन कर लेते हैं। आपकी इच्छाशक्ति बढ़ जाती है। वहीं, जब आप अकेले होते हैं और कोई बीमारी घेर लेती है तो आप ज्यादा ही परेशान हो जाते हैं। अब इस बात को ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में सिद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

प्यार - फोटो : pixabay
इस शोध से जुड़े प्रमुख वैज्ञानिक स्टीफन डस्क का कहना है कि पार्टनर के बात करने, करीब रहने और स्पर्श करने से दर्द की अनुभूति कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे शोध में यह बात निकलकर सामने आई है कि रोमांटिक पार्टनर के आंखों के सामने होने की स्थिति में दर्द का दबाव कम महसूस होता है। इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने 48 कपल्स की मदद ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें