फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025 Love Ideas: हर सावन सोमवार को करें ये काम, बढ़ेगा प्यार और अपनापन

Thu, 10 Jul 2025 05:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan 2025 Love Ideas : अगर आप चाहें तो कुछ प्रेम रस्मों को अपनाकर अपने रिश्ते में भी मिठास भर सकते हैं। आइए जानें सावन में अपनाए जाने वाले 5 प्रेम से जुड़ी रस्में जो आपके और आपके पार्टनर के रिश्ते को और मजबूत बना सकती हैं।
विज्ञापन
इन तरीकों से मानसून में बढ़ेगा प्यार और रोमांस - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sawan 2025 Love Ideas: सावन का महीना सिर्फ भक्ति और त्योहारों का नहीं, बल्कि भावनाओं के गहराने का भी समय होता है। सावन के महीने में मानसून आता है और मानसून को रोमांस का मौसम कहा जाता है। इस  मौसम में बारिश की फुहारें, हरियाली और ठंडी हवा मन को रोमांटिक बना देती हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ प्रेम रस्मों को अपनाकर अपने रिश्ते में भी मिठास भर सकते हैं। आइए जानें सावन में अपनाए जाने वाले 5 प्रेम से जुड़ी रस्में जो आपके और आपके पार्टनर के रिश्ते को और मजबूत बना सकती हैं।

विज्ञापन



सावन सोमवार को मंदिर साथ जाएं

कहा जाता है कि शिव और पार्वती का प्रेम अटूट था। सावन सोमवार के दिन आप भी अपने पार्टनर के साथ पूजा करें। इससे न सिर्फ आपके बीच आध्यात्मिक जुड़ाव आएगा है, बल्कि रिश्ते में सकारात्मकता भी बढ़ेगी। 


बरसात में एक प्रेम-पत्र

डिजिटल युग में एक हाथों से लिखा लव नोट पुराने दौर की मिठास लाता है। हर हफ्ते जब भी बारिश हो, आप एक छोटा सा प्रेम पत्र अपने साथी को लिख भेजें। अगर आप दफ्तर में हैं तो व्हाट्सअप के जरिए कुछ रोमांटिक लाइनें उन्हें लिख कर भेज दें। वरना एक प्रेम पत्र लिखकर एक खास जगह पर रख दें और बारिश होने पर पार्टनर से उस प्रेम पत्र को उस जगह पर तलाशने को कहें। ये उनके लिए सरप्राइज या किसी क्विज की तरह का भी हो सकता है। अपने पत्र में उनको आभार दे सकते हैं, प्रेम या सराहना भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन



एक दूसरे के लिए पसंदीदा खाना

बारिश के दिन में गरमा-गरम पकौड़े या उनकी पसंदीदा डिश बनाकर उन्हें सरप्राइज़ दें। वहीं बाहर से आते वक्त उनके पसंद की कोई डिश या मिठाई भी पैक कराकर ला सकते हैं और इस छोटे से लव रिचुअल को अपनाकर एक दूसरे का दिन खास बना सकते है।


मानसून में साथ चाय

बारिश का आनंद तब अधिक बढ़ जाएगा, जब कपल एक दूसरे के साथ होंगे। हर शाम एक तय समय पर दोनों मिलकर चाय या कॉफी पिएं। इस दौरान अपना-अपना फोन दूर रखें ताकि एक दूसरे को वक्त दे सकें। बस एक-दूसरे की बातें, मुस्कान और साथ, ये प्रेम रस्म आपके बीच की बॉन्डिंग बढ़ाता है।


 'सावन सरप्राइज़' दें हर हफ्ते

हर सप्ताह कोई एक छोटा-सा सरप्राइज़ प्लान करें, चाहे वो एक फूल हो, पसंदीदा मिठाई या कोई संदेश। इससे रिश्ता सजीव रहता है। सावन माह में इन कुछ प्रेम रस्मों को अपनाकर कपल अपने रिश्ते को मजबूत और अधिक रोमांटिक बना सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें