आपसी विचारों में मतभेद होने से ना सिर्फ खूब ब्रेकअप्स हो रहे हैं बल्कि तलाक की खबरें भी खूब आ रही हैं। लेकिन आप कुछ आसान टिप्स से मैरिज लाइफ को सफल बना सकते हैं।
तारीफ करें
आप अपने पार्टनर की समय-समय पर तारीफ करें। उनका साथ दें। साथ ही उन्हें अच्छा महसूस करवाते हुए उनके अच्छे कामों के लिए प्रोत्साहन दें।
अलग बातें करें
अक्सर रोजमर्रा की बातों से पार्टनर उबने लगते हैं। ऐसे में आप काम और परिवार के अलावा बाकी बातें करें। रिश्ते में फ्रेशनेस लाने के लिए अलग-अलग विषयों पर बात करें।
पॉजिटिव सोचें
अगर आप चिड़चिड़ा महसूस करते हैं तो आप नकारात्मक सोच को छोड़ पॉजिटिव सोचें। जिन चीजों को आप पसंद नहीं करते उनके बारे में सोचने के बजाय आप उन चीजों पर फोकस करें जिसे आप पसंद करते हैं।
अपने आप को समय दें
एक-दूसरे को अपना स्पेस दें। आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली को भी पूरा वक्त दें। अपने हॉबीज को विकसित करने में समय बिताएं। इससे आपके रिश्ते में तनाव भी कम होगा।
रोजाना सेक्स करें
नियमित तौर पर सेक्स करें। यदि आप रोजाना सेक्स करेंगे तो आपके रिश्ते में इंटीमेसी बरकरार रहेगी।