फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2025: 26 जनवरी पर स्कूल कार्यक्रम के लिए कम वक्त में बच्चे की ऐसे कराएं तैयारी

Sat, 25 Jan 2025 06:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सही मार्गदर्शन और तैयारी के साथ बच्चा न केवल आत्मविश्वास से मंच पर उतरेगा, बल्कि अपने प्रदर्शन से दूसरों को भी प्रेरित करेगा।  यहां बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
स्कूल के बच्चे - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Republic Day 2025: हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल कार्यक्रमों का आयोजन होता है,  जिसमें छात्र-छात्राएं प्रतिभाग लेते हैं। गणतंत्र दिवस पर स्कूल कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को देशभक्ति और अपने देश के गौरव को समझाने का एक बेहतरीन मौका देता है। जब बच्चा इसमें शामिल होता है तब वह करीब से राष्ट्रभक्ति, देश की आजादी और लोकतंत्र बनने की कहानी को समझ पाता है। ऐसे में स्कूलों में होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग लेने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करें।

विज्ञापन


देश के इतिहास को समझने के साथ ही छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ये बेहतर मौका हो सकता है। अगर आपका बच्चा भी इस साल 26 जनवरी के स्कूल कार्यक्रम में शामिल हो रहा है तो उसकी तैयारी हो, जो उसके आत्मविश्वास से प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करे। सही मार्गदर्शन और तैयारी के साथ बच्चा न केवल आत्मविश्वास से मंच पर उतरेगा, बल्कि अपने प्रदर्शन से दूसरों को भी प्रेरित करेगा।  यहां बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं।

भाषण या कविता कराएं याद

26 जनवरी का भाषण हो या कोई देशभक्ति से जुड़ी कविता, इस मौके पर बच्चा स्कूल की सभा के सामने प्रस्तुति कर सकता है। बच्चे को इसकी तैयारी पहले से कराएं। ध्यान रखें कि बच्चे को एक सरल और प्रेरणादायक भाषण याद कराएं। भाषण में छोटे वाक्य और स्पष्ट शब्दों का उपयोग करें। देशभक्ति की कविता सिखा रहे हैं तो उसे सही भावनाओं के साथ अभ्यास कराएं।
विज्ञापन


नृत्य या गायन की तैयारी

बच्चा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति भी दे सकता है। उसके सारे जहां से अच्छा, वंदे मातरम, या ए मेरे वतन के लोगों जैसे गीत याद  करा सकते हैं। गीत के बोल और सही उच्चारण पर ध्यान दें। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बच्चा नृत्य प्रस्तुति भी कर सकता है। किसी देशभक्ति गाने पर नृत्य की कोरियोग्राफी कराएं। सरल और प्रभावी स्टेप्स चुनें ताकि बच्चा आसानी से कर सके।  

परिधान की तैयारी

सबसे पहले तो ये जान लें कि वह किस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहा है, और उसके अनुरूप उसे तैयार करें। अगर बच्चा स्कूल यूनिफार्म में नहीं जा रहा है तो उसे पारंपरिक वेशभूषा अपनाने में मदद करें। बच्चे को भारत की विविधता दिखाने वाले पारंपरिक परिधान पहनाएं। जैसे, तिरंगे से प्रेरित कपड़े या किसी विशेष राज्य की पोशाक। थीम आधारित पोशाक जैसे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, भगत सिंह की  वेशभूषा में बच्चे को तैयार कर सकते हैं। इससे बच्चे का उत्साह बढ़ेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।  साथ ही जिन वेशभूषा को वह अपना रहा है, उसके बारे में जान पाएगा।

अभ्यास से बढ़ेगा आत्मविश्वास

जिस तरह की प्रस्तुति बच्चा देना चाहता है, उसका अभ्यास रोज कराएं। बच्चे को रोजाना मंच पर बोलने या प्रदर्शन करने की प्रैक्टिस कराएं। उसकी गति, आवाज और उच्चारण पर ध्यान दें। बच्चे को प्रोत्साहित करें और उसकी मेहनत की सराहना करें।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें