फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप टिप्स: रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और अपनापन, पार्टनर से रिश्ता मजबूत बनाना है तो रोज पूछें ये 5 सवाल

Sun, 15 Nov 2026 02:31 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Couple Relationship Tips: अगर आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत और बेहतर बनाना चाहते हैं, तो रोजाना एक-दूसरे से पांच सवाल हर दिन पूछें। इससे आप दोनों को एक-दूसरे की भावनाओं, विचारों और जरूरतों को समझने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
हेल्दी रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Couple Relationship Tips In Hindi:  रात के खाने के बाद अक्सर कपल्स एक साथ समय बिताते हैं, लेकिन कई बार दिनभर की व्यस्तता के चलते दोनों अपने-अपने फोन में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में पार्टनर का एक छोटा-सा सवाल ,आज आपका दिन कैसा रहा?' बातचीत की अच्छी शुरुआत बन सकता है। इससे दोनों को दिनभर के अनुभव, परेशानियां और खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा करने का मौका मिलता है। अक्सर रिश्तों में दूरियां किसी बड़ी वजह से नहीं, बल्कि आपसी बातचीत की कमी के कारण बढ़ने लगती हैं। ऐसे में रिश्ते में प्यार और विश्वास बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझना और उनकी बातों को ध्यान से सुनना जरूरी है।

विज्ञापन




अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ प्यार, भरोसा और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना कुछ समय एक-दूसरे के लिए जरूर निकालें। इस दौरान आप अपने पार्टनर से ये पांच सवाल पूछ सकते हैं। इससे आप दोनों को एक-दूसरे की सोच, भावनाओं और जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सकती है।





1. आज आपका दिन कैसा रहा?

यह सवाल भले ही सामान्य लगे, लेकिन रिश्ते में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जब आप अपने पार्टनर से उनके दिनभर के अनुभवों के बारे में पूछते हैं, तो उन्हें एहसास होता है कि आप उनकी जिंदगी से जुड़ी छोटी-बड़ी बातों को अहमियत देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि उनकी बातों को ध्यान से सुनें और बीच में टोके बिना उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

विज्ञापन





2. आज ऐसी कौन-सी बात थी जिसने आपको सबसे ज्यादा खुश किया?
इस सवाल के जरिए आप अपने पार्टनर की पसंद और उन छोटी-छोटी बातों को बेहतर तरीके से जान सकते हैं, जो उन्हें खुशी देती हैं। दिनभर के खुशनुमा पलों को एक-दूसरे के साथ साझा करने से रिश्ते में सकारात्मकता और आपसी जुड़ाव बढ़ाने में मदद मिल सकती है।



रिलेशनशिप टिप्स: हर बात पर पार्टनर से करते हैं सवाल? कहीं कमजोर तो नहीं हो रहा आपका रिश्ता



3. क्या कोई ऐसी बात है जो आपको परेशान कर रही है?
कई बार लोग अपनी परेशानियों को तुरंत किसी के साथ साझा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में यह सवाल आपके पार्टनर को अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करने का मौका दे सकता है। अगर वह किसी समस्या या चिंता के बारे में बताते हैं, तो तुरंत कोई समाधान सुझाने के बजाय पहले उनकी बात ध्यान से सुनें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। 




4. क्या मैं आपके लिए कुछ बेहतर कर सकता/सकती हूं?

रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए यह सवाल अहम भूमिका निभा सकता है। इसके जरिए दोनों पार्टनर्स एक-दूसरे की जरूरतों, उम्मीदों और भावनाओं को समझ सकते हैं। ऐसे में पार्टनर के जवाब को आलोचना के रूप में लेने के बजाय उसे रिश्ते में सुधार करने के अवसर के तौर पर देखना चाहिए।




5. इस समय आप हमारे रिश्ते को लेकर कैसा महसूस कर रहे हैं?
यह सवाल पार्टनर की भावनाओं और रिश्ते से जुड़ी उनकी अपेक्षाओं को समझने में मदद कर सकता है। इसके जरिए दोनों एक-दूसरे के सामने अपनी इच्छाएं, चिंताएं और मन की बातें खुलकर रख सकते हैं। इस तरह की बातचीत से रिश्ते में आपसी विश्वास, समझ और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।




पैरेंटिंग टिप्स: फोन देखते हुए खाना खाता है बच्चा? बिना स्क्रीन देखे खिलाने के लिए अपनाएं ये चार टिप्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें