फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी रिश्ते में इन कारणों से आ सकती है दरार, प्रेमी से बढ़ सकता है झगड़ा

Tue, 14 Apr 2020 10:29 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रिश्ते हमारी जिंदगी में मजबूत स्तंभ की तरह होते हैं। जितना मजबूत रिलेशनशीप होता है, उतना ही हमारा जीवन आसान हो जाता है। एक बेहतर रिश्ते के लिए कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हो सकता है, हमारी कुछ आदतों के कारण रिश्ते में दरार आ जाए। आइए, आज हम आपको वो प्रमुख कारण बताने जा रहे हैं, जिन वजहों से रिश्ते में दरार आ सकती है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पैसों को लेकर इन बातों का ध्यान रखें
  • अपने प्रेमी से ये कभी नहीं पूछना चाहिए कि कितने पैसे खर्च कर दिए या फिर खाते में कितने पैसे बचे हुए हैं। अगर आप शादीशुदा हैं, तो बात अलग है क्योंकि तब आपके ऊपर जिम्मेदारियां होती हैं, लेकिन अगर वो सिर्फ आपका प्रेमी है तो आपको उससे पूछने या बताने की जरूरत नहीं हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
बार-बार किसी बात को कहना
  • आपको ये बात पूछने की जरूरत नहीं है कि तुमने खाना खाया या नहीं। आपका दिन भर में बार-बार ये पूछना कि खाना खाया या नहीं आपके प्रेमी को परेशान कर सकता है।

 

4 of 6
 एक्स के बारे में 
  • आपका प्रेमी ये जानने के लिए बिल्कुल भी उत्सुक नहीं है कि आपके एक्स की शादी हो गई कि नहीं। क्योंकि जब आप इस तरह की जानकारी अपने पार्टनर को देते हैं तो इसका मतलब है कि आप अभी तक पुराने पार्टनर को भूल नहीं पाएं हैं। बार-बार एक्स के बारे में बातचीत करने से आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है और आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।






 
विज्ञापन

5 of 6
दोस्त की बातें
  • दोस्त की बातों को अपने तक सीमित रखना चाहिए। हो सकता है आपका पार्टनर आपकी दोस्त की बातों को सुनना पसंद ना करता हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पसंद का ध्यान रखें
  • एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए अपने पार्टनर की पसंद और नापसंद का पता होना जरूरी है। अगर, इन बातों का ध्यान नहीं दिया जाए तो रिश्ता टूट सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें