फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप में इन समस्याओं को न करें नजरअंदाज, रिश्ते को बचाए रखने के लिए जरूरी है इन बातों पर ध्यान देना

Mon, 08 Feb 2021 09:07 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रिलेशनशिप में छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखना होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोई भी रिलेशनशिप आसानी से नहीं टूटता है। रिलेशनशिप में छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखना होता है। रिश्तों में धीरे-धीरे दूरियां बढ़नी शुरू होती हैं और एक समय ऐसा आता है जब दूरियां इस कदर बढ़ जाती हैं कि रिलेशनशिप टूट जाता है। आज हम आपको बताएंगे रिलेशनशिप में किन समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और रिश्ते को बचाए रखने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा। 

अक्सर रिलेशनशिप में देखा जाता है कि छोटी-छोटी समस्याएं होती रहती हैं, जिनको अधिकतर हम नजरअंदाज कर देते हैं। परंतु इन समस्याओं को नजरअंदाज करने से आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। इन समस्याओं को हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, हमें इन समस्याओं का समधान निकालना चाहिए...


 
विज्ञापन

2 of 7
अलग- अलग स्वभाव होने की वजह से भी रिलेशनशिप में दूरियां बढ़ने लगती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वभाव में अंतर
  • अगर आपके और आपके पार्टनर के स्वभाव में काफी अंतर है तो ये अंतर बाद में रिलेशनशिप में समस्याएं पैदा कर सकता है। हर किसी का अपना अलग स्वभाव होता है। हो सकता है आपके पार्टनर को घूमने का शौक हो और आप घर पर रहना ही पसंद करते हों। हो सकता है आपके पार्टनर को बाहर जाकर पार्टी करने का शौक हो और आपको घर पर ही पार्टी करने का शौक रखते हों। अलग- अलग स्वभाव होने की वजह से भी रिलेशनशिप में दूरियां बढ़ने लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
एक दूसरे के स्वभाव में ढलने का प्रयास करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixa
इस अंतर को दूर करने के लिए करें ये काम
  • स्वभाव में अंतर होना आम बात है, पर इस अंतर को दूर किया जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते में हमेशा प्यार बना रहे तो एक दूसरे के स्वभाव में ढलने का प्रयास करें। रिलेशनशिप को सफल बनाने के लिए पति- पत्नि दोनों को प्रयास करना होता है।

 

4 of 7
रिलेशनशिप में एक दूसरे को समझना काफी महत्वपूर्ण होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अलग- अलग प्राथमिकताएं 
  • रिलेशनशिप में एक दूसरे को समझना काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर आपकी और आपके पार्टनर की प्राथमिकताएं काफी अलग हैं तो समय रहते इस बात पर ध्यान देना आपके रिलेशनशिप के लिए बेहतर रहेगा। अगर आप समय रहते इस बात पर ध्यान नहीं देंगे तो आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगेंगी।

 
विज्ञापन

5 of 7
एक अच्छा रिलेशनशिप होने के लिए जरूरी है कि एक दूसरे की प्राथमिकताओं को समझा जाए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक दूसरे की प्राथमिकताओं को समझें
  • रिलेशनशिप एक व्यक्ति नहीं चला सकता है, एक अच्छा रिलेशनशिप होने के लिए जरूरी है कि एक दूसरे की प्राथमिकताओं को समझा जाए। जीवन में हर इंसान की कुछ न कुछ प्राथमिकताएं होती हैं। आपकी और आपके पार्टनर की भी कुछ प्राथमिकताएं होंगी। आप एक दूसरे की प्राथमिकताओं को समझने का प्रयास करेंगे तो आपके रिलेशनशिप में कोई भी समस्या नहीं आएगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
तनाव बढ़ने के कारण रिश्ता टूट सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अपने ही फैसलों को तवज्जो देना
  • अगर रिश्ते में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव होने लगे तो आपको समझ जाना चाहिए कि रिलेशनशिप में समस्याएं आ रही हैं। एक दूसरे पर अधिकार जमाने के कारण या पार्टनर द्वारा अपने ही फैसलों को तवज्जो देने का कारण रिश्ते में तनाव बढ़ने लगता है। तनाव बढ़ने के कारण रिश्ता टूट सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तनाव को करें दूर
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते में कभी भी कोई भी परेशानी न आए तो एक-दूसरे पर अधिकार जमाना छोड़ दें और हर काम में एक-दूसरे का साथ निभाएं। रिलेशनशिप में प्यार से रहने से किसी भी तरह का कोई तनाव नहीं रहता है। पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें