फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए याद रखें ये 10 अहम बातें, नियम की तरह जीवन में अपना लें

Sat, 29 Mar 2025 01:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आमतौर पर कई रिश्ते शुरुआती उत्साह के बाद बदलाव का अनुभव करते हैं लेकिन अगर उनके रिश्ते में स्पष्टता और मजबूत प्रतिबद्धता हो तो वह गहरे और अधिक संतोषजनक संबंध को विकसित कर सकते हैं। यहां 10 नियम दिए गए हैं जिन्हें हर कपल को स्वस्थ, स्थायी रिश्ता बनाए रखने के लिए ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन
रिश्ते की मजबूती के लिए नियम - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Relationship Rules: रिश्ता बागीचे की तरह होता है, जिसे खिलने के लिए देखभाल, ध्यान और पोषण की जरूरत होती है। चाहे आप रोमांस के शुरुआती दौर में हों या दशकों से साथ रह रहे हों, कुछ बुनियादी नियम आपक रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। बिना ये समझे कि वह रिश्ते में क्या चाहते हैं या उनका साथी क्या उम्मीद कर रहा है, वह रिश्ते में जल्दबाजी करते हैं। अपने संबंध को घनिष्ठ बनाने के लिए नियमों को पालन जरूरी है। किसी भी रिश्ते में कुछ नियम ऐसे नुस्खे की तरह हैं जिनका पालन आपके बीच के संघर्ष को कम कर सकता है। 

विज्ञापन


आमतौर पर कई रिश्ते शुरुआती उत्साह के बाद बदलाव का अनुभव करते हैं लेकिन अगर उनके रिश्ते में स्पष्टता और मजबूत प्रतिबद्धता हो तो वह गहरे और अधिक संतोषजनक संबंध को विकसित कर सकते हैं। यहां 10 नियम दिए गए हैं जिन्हें हर कपल को स्वस्थ, स्थायी रिश्ता बनाए रखने के लिए ध्यान में रखना चाहिए।

Relationship Tips: कामकाजी कपल्स का रिश्ता खराब कर सकती हैं ये पांच बातें, जानकर शादी टूटने से बचाएं
विज्ञापन



मजबूत रिश्ते के लिए 10 नियम

1. ईमानदारी रखें

अपने साथी से कुछ भी न छुपाएं, सच बोलें और पारदर्शी रहें। रिश्ते में इमानदारी और सच्चाई का होना बेहद अहम होता है। यह रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाने के लिए जरूरी है।

2. सम्मान दें

एक-दूसरे की भावनाओं, विचारों और फैसलों का आदर करें। अपने रिश्ते में आप दोनों समान स्थिति में हैं। पार्टनर से खुद को ऊपर न रखें कि आपको ज्यादा ज्ञान है, आप ज्यादा समझदार हैं या आप ज्यादा कमाते हैं। 

3. संवाद करें

एक दूसरे से खुलकर बात करें, गलतफहमियों को बढ़ने न दें। जब हेल्दी संवाद की कमी होती है तो रिश्ते में गलतफहमियां और अविश्वास की भावना बढ़ती है। इसलिए खुलकर अपने दिल की बात शेयर करें।

4. समय दें
 
अपने रिश्ते को समय देना जरूरी है, साथ में क्वालिटी टाइम बिताएं।

5. भरोसा जताएं

रिश्ते की बुनियाद विश्वास पर टिकी होती है, इसे कभी न तोड़ें।

6. माफी की भावना

गलती होने पर अहंकार छोड़कर माफी मांगें और साथी को माफ करना सीखें।

7. फैसलों में साथ दें

अगर साथी कोई फैसला ले रहा है तो उसे फैसला लेने दें, उसका मनोबल गिराने के बजाय उनके फैसलों में उनका साथ दें।

8. सपोर्ट करें

मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहें और भावनात्मक सहारा दें।

9. अंतर को समझें

हर इंसान अलग होता है, मतभेद को सम्मानपूर्वक स्वीकार करें।

10. तुलना से बचें

अपने साथी की तुलना परिवार के किसी सदस्य या अपने दोस्तों व परिचितों से न करें। उनकी क्षमताओं का सम्मान करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें