Raksha Bandhan 2026: कल यानी 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ भाई-बहन के प्यार का दिन नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ मिलने-जुलने और खुशियां बांटने का भी खास मौका होता है। रक्षाबंधन पर अक्सर बुआ, बहनें और दूसरे रिश्तेदार घर आते हैं। ऐसे में अगर आपके घर भी मेहमान आने वाले हैं तो त्योहार की तैयारियां आखिरी समय पर करने के बजाय आज से ही शुरू कर देना बेहतर है। थोड़ी-सी तैयारी से घर साफ-सुथरा, व्यवस्थित और मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार नजर आएगा।
अगर आज ही तैयारी कर लेंगे तो कल यानी रक्षाबंधन के दिन मेहमानों के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा । आप बाकि के कामों से फ्री होकर त्योहार का आनंद उठा सकेंगे।
1. घर की सफाई और सजावट करें
- सबसे पहले घर के उन हिस्सों की सफाई करें जहां मेहमान ज्यादा बैठेंगे।
- ड्राइंग रूम, डाइनिंग एरिया और पूजा की जगह को व्यवस्थित करें।
- फूलों, बंदनवार या छोटी लाइट्स से सजावट करके त्योहार वाला माहौल बनाया जा सकता है।
2. मेहमानों के लिए जरूरी सामान तैयार रखें
- बुआ और बहनों के आने से पहले बेडशीट, तौलिया और जरूरी सामान तैयार रखें।
- इससे मेहमानों के आने पर आपको भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
3. खाने का मेन्यू तय करें
- रक्षाबंधन के दिन क्या बनाना है, इसकी सूची पहले बना लें।
- मिठाई, नमकीन, नाश्ता और मुख्य भोजन के लिए जरूरी सामान समय रहते खरीद लें।
- त्योहार के लंच, डिनर के लिए पहले से तैयारी कर लें।
4. पूजा और राखी की तैयारी करें
- राखी, रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और पूजा की थाली पहले से तैयार कर लें।
- इससे राखी बांधने के समय कोई चीज ढूंढनी नहीं पड़ेगी।
5. घर का माहौल खुशहाल बनाएं
- सबसे जरूरी है कि मेहमानों के स्वागत में अपनापन नजर आए।
- पुराने फोटो निकालकर परिवार के साथ यादें साझा करें।
- बच्चों के लिए छोटे गेम रखें और मिलकर त्योहार का आनंद लें।