अगर घर पर मेहमान आने वाले हैं, तो साफ-सफाई और खाने-पीने की व्यवस्था भी पहले से तय करना बेहतर रहेगा। वहीं, बाहर से मिठाई या गिफ्ट खरीदने वालों को खरीदारी की सूची बनाकर चलना चाहिए। पूजा की थाली में रोली, अक्षत, दीपक और मिठाई जैसी जरूरी चीजें पहले ही रख लें। इस बार रक्षाबंधन पर कुछ भी भूल न जाएं, इसलिए यहां देखें रक्षाबंधन की तैयारियों की पूरी चेकलिस्ट, जिसे आप आसानी से स्टेप बाय स्टेर अपना सकते हैं।
रक्षाबंधन की पूरी तैयारी चेकलिस्ट
1. राखी पहले खरीद लें
सबसे जरूरी चीज राखी है। भाई की पसंद के हिसाब से पारंपरिक, डिजाइनर, रुद्राक्ष, कार्टून या पर्सनलाइज्ड राखी चुनी जा सकती है।
2. पूजा की थाली तैयार करें
राखी बांधने से पहले पूजा की थाली सजाने की तैयारी कर लें। थाली में रखें,
-
रोली या कुमकुम
-
अक्षत (चावल)
-
दीपक
-
घी या तेल
-
रुई की बाती
-
मिठाई
-
फूल
-
पानी के लिए छोटा पात्र
थाली को चाहें तो फूलों, रंगोली या सजावटी चीजों से सजा सकते हैं।
3. भाई के लिए गिफ्ट खरीदें
राखी के साथ भाई को उसकी पसंद का गिफ्ट देना त्योहार को और खास बना सकता है। भाई के लिए गिफ्ट के कई विकल्प हैं, जैसे -
- वाॅलेट
- घड़ी
- परफ्यूम
- शर्ट/ टी-शर्ट
- ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स
- बुक
- गैजेट या एक्सेसरीज
- पर्सनलाइज्ड गिफ्ट
अगर आनलाइन खरीदारी कर रहे हैं तो डिलीवरी डेट पहले जरूर चेक करें।
4. बहन के लिए भी गिफ्ट तैयार रखें
रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का दिन नहीं है। भाई भी बहन को तोहफा देकर अपना प्यार जाहिर कर सकता है। आप बजट के हिसाब से,
- ज्वेलरी
- हैंडबैग
- साड़ी या कुर्ती
- ब्यूटी प्रोडक्ट्स
- बुक
- गिफ्ट कार्ड
- पर्सनलाइज्ड गिफ्ट जैसे विकल्प चुन सकते हैं।
5. मिठाई और स्नैक्स
राखी के दिन मिठाई का खास महत्व रहता है। पहले से तय करें,
घर में किसी को खास डाइट बदलाव हो तो उसके अनुसार विकल्प रखें।
6. कपड़ों की तैयारी
त्योहार के दिन पहनने वाले कपड़े पहले निकालकर रखें। इससे त्योहार वाले दिन तैयार होने में समय बचेगा।
- भाई के कपड़े
- बहन की ड्रेस
- बच्चों के कपड़े
- मैचिंग एक्सेसरीज
- फुटवियर
7. घर की साफ-सफाई
अगर घर पर रक्षाबंधन मनाने वाले हैं तो एक-दो दिन पहले बेसिक क्लीनिंग कर लें। खासकर,
- पूजा वाली जगह
- लिविंग रूम
- डायनिंग एरिया
- गेस्ट रूम
- बाथरूम
सजावट के लिए फूल, लाइट और अन्य सजावट चीजें भी पहले से तैयार रख सकते हैं।