फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025: क्या आपकी बहन दोस्त से बढ़कर है? जानिए 5 चीजें जो सिर्फ भाई-बहन की दोस्ती में मिलती हैं

Fri, 01 Aug 2025 10:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने और गिफ्ट देने का त्योहार नहीं है, यह उस अनमोल रिश्ते का जश्न है जिसमें एक बहन सिर्फ बहन नहीं, एक सच्ची दोस्त भी होती है। अगर आपका भाई या बहन आपकी सबसे अच्छी दोस्त है, तो यकीन मानिए आप किस्मत वाले हैं।
विज्ञापन
भाई और बहन की दोस्ती - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raksha Bandhan 2025: अगस्त महीने में प्यार भरे रिश्तों से जुड़े दो पर्व हैं। पहला 3 अगस्त 2025 को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है तो वहीं 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। फ्रेंडशिप डे दोस्त और दोस्ती के रिश्ते को समर्पित खास पर्व होता है तो वहीं रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है।

विज्ञापन


आपका पहला दोस्त घर पर ही मिल जाता है। अगर आपका कोई भाई या बहन है तो वही आपका पहला दोस्त होता है। जीवन में कितने भी दोस्त आए या जाएं, लेकिन भाई-बहन की दोस्ती परमानेंट होती है। दोस्ती का यह खूबसूरत रिश्ता जब भाई बहन के बीच बनता है तो उसमें मस्ती, विश्वास, सुरक्षा और बेझिझक अपनापन कुछ अलग ही लेवल पर होता है। रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने और गिफ्ट देने का त्योहार नहीं है, यह उस अनमोल रिश्ते का जश्न है जिसमें एक बहन सिर्फ बहन नहीं, एक सच्ची दोस्त भी होती है। अगर आपका भाई या बहन आपकी सबसे अच्छी दोस्त है, तो यकीन मानिए आप किस्मत वाले हैं।

बिना बोले समझ जाने वाली दोस्ती

भाई या बहन आपके चेहरे के हाव-भाव से समझ जाते हैं कि आप खुश हैं या परेशान। वो बिना पूछे आपके दिल की बात पढ़ लेते हैं और यही बात इस रिश्ते को सबसे अलग बनाती है।
विज्ञापन



सबसे ज्यादा लड़ाई, फिर भी सबसे ज्यादा प्यार

कभी रिमोट को लेकर झगड़ा, कभी फोन चार्जर पर बहस लेकिन जब कोई और कुछ कह दे, तो सबसे पहले वही भाई-बहन एक दूसरे के लिए खड़े हो जाते हैं। 


आपका राजदार

आपका पहला क्रश, आपकी सबसे बड़ी गड़बड़, सब कुछ भाई या बहन को पता होती है। और मज़े की बात कि वो कभी किसी को बताते नहीं, बस चिढ़ाकर आपको परेशान जरूर करते हैं। आपके आपके सबसे बड़े हमराज होते हैं।


आपको हमेशा संभाले

भले ही वो कितनी मुश्किल या परेशानी में क्यों न हो, लेकिन जब आपकी जिंदगी में मुश्किलें आती हैं और आप हार मानने लगते हैं तो आपका भाई या बहन आपकी ताकत बनते हैं। वो आपकी हिम्मत बनते हैं और कहते हैं, 'तुम कर सकते हो।', 'मैं तेरे साथ हूं।'


बिना शर्त प्यार, जो उम्रभर साथ रहे

दोस्तों के रिश्ते समय और हालातों से बदल सकते हैं, लेकिन भाई-बहन की दोस्ती खून, यादों और बचपन की जड़ों से जुड़ी होती है। ये बिना किसी शर्त या बिना विचार किए होती है। ये दोस्ती जीवनभर रहती है, जिसमें प्यार और फिक्र उम्रभर बना रहता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें