फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मूड को यूं बनाएं सेक्सी

Tue, 24 Sep 2013 05:38 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी-अभी आपका पार्टनर से झगड़ा हुआ है और आपका मूड बेहद खराब है। टेंशन की कोई बात नहीं। अब आप चंद मिनटों में ही अपने खराब मूड को सेक्सी मूड में बदल सकते हैं।
विज्ञापन


जी हां, मिरर डॉट यूके की एक रिपोर्ट में कुछ ऐसे टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से चंद मिनटों में सारी परेशानी, तनाव और थकान को दूर कर सकते हैं। जानें उन तरीकों को जिनसे आप बनाएंगे अपने मूड को सेक्सी।

1 अपनी फेवरेट रिंगटोन/गाना बजाओ
कहते हैं कि म्यूजिक दिमाग को शांत करने का सबसे बढ़िया उपाय माना जाता है। यदि आपका ब्रेकअप हुआ है या फिर आप बेहद खराब मूड में है तो आप अपनी फेवरेट रिंगटोन या गाना सुन सकते हैं।
विज्ञापन


'द 100 सिंपल सीक्रेट ऑफ हैप्पी पीपुल्स' के लेखक डेविड निवेन के मुताबिक, फेवरेट रिंगटोन सुनने से 92 फीसदी तनाव कम होता है। और पॉजिटिव एनर्जी आती है।

2 अपनी पसंद की चॉकलेट खाएं
आमतौर पर लोग गुस्से में खाना छोड़ देते हैं। लेकिन अगर आपका मूड खराब है तो आप डार्क चॉकलेट या फिर अपनी फेवरेट चॉकलेट खा सकते हैं।

रिसर्च के मुताबिक, चॉकलेट में मौजूद नेचुरल केमिकल कोको उत्साह बढ़ाता है। यूं भी पार्टनर को करीब लाने में चॉकलेट की अहम भूमिका होती है। ऐसे में आप चॉकलेट खाकर अपना मूड फ्रेश कर सकते हैं।

पढ़ें:इन 7 नुस्खों को अपनाकर शादी बनाएं खुशहाल

3 खुलकर हंसो
यूएस स्टडी के मुताबिक, यदि आप टेंशन में 90 सेकेंड तक खुलकर हंसेंगे तो आप निश्चित रूप से टेंशन को भूल जाएंगे।

जब आपका मूड खराब हो तो आप लंबी गहरी सांस लीजिए और फिर लगभग डेढ़ मिनट तक खुलकर हंसिए।

4 10 मिनट की वॉक
मेंटल हेल्थ फाउंडेशन के मुताबिक, यदि आप 10 मिनट वॉक करेंगे तो आपको एंजाइटी और तनाव से बाहर आने में बहुत मदद मिलेगी।

5 थियेटर की टिकट खरीदें
सैन फ्रांसिस्कों यूनिवर्सिटी के साइक्लोजिस्ट के मुताबिक, चीजें खरीदने के मुकाबले एक्साइटमेंट देने वाली नई चीजों को करने से अच्छी यादें बनती हैं।

ऐसे में आप हैंडबैग या जूतों को खरीदने से अच्छा टेंशन के दौरान फिल्म देखने जा सकते हैं। इससे आपका मूड फ्रेश होगा।

पढ़ें:जवानी में इन सितारों ने खोई अपनी वर्जिनिटी

6 अपने अंदाज में खाओ
स्पेनिश साइंटिस्ट के मुताबिक आपको जो भी खाना पसंद हो टेंशन के दौरान उसे अपने स्टाइल में खाएं। ऐसा करने से आपका 30 फीसदी तनाव दूर होगा।

7 गाना गाओ
जर्मनी की यूनिवर्सिटी फ्रेंकफर्ट की एक रिसर्च के मुताबिक, यदि आपका मूड खराब है और आप अपने स्टाइल में गीत गुनगुनाते हो तो इससे आपको तनाव को दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


पढ़ें:सेक्स पोजीशंस जो बनाएंगी आपको हेल्दी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें