फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

March Born Girl: इस खूबियों के साथ पैदा होती हैं मार्च में जन्मी बेटियां, तारीफ करते नहीं थकते माता-पिता

Tue, 18 Mar 2025 05:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आइए जानते हैं मार्च में जन्मी लड़की के स्वभाव और गुणों के बारे में, जो उन्हें दूसरी लड़कियों से अलग बनाती हैं।
 
विज्ञापन
वुमेन - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

March Born Girl Personality Trait: किसी व्यक्ति के जन्म का महीना उसके जीवन के कई रहस्य और इसके व्यक्तित्व के बारे में बताता है। जिस महीने में आप जन्म लेते हैं, उससे आपकी खूबियों और खामियों के बारे में पता चल सकता है। अगर कोई लड़की मार्च के महीने में जन्मी है तो वह अपने अनोखे व्यक्तित्व और खास गुणों के कारण दूसरों से अलग होती है। आइए जानते हैं मार्च में जन्मी लड़की के स्वभाव और गुणों के बारे में, जो उन्हें दूसरी लड़कियों से अलग बनाती हैं।

विज्ञापन







मार्च में जन्मी लड़कियों की प्रमुख विशेषताएं

भावनाओं को गहराई से समझती हैं

मार्च में जन्मी लड़कियां दूसरों की भावनाओं को पढ़ने में माहिर होती हैं। वे किसी के चेहरे के हाव-भाव और बोलने के लहजे से ही समझ जाती हैं कि सामने वाले के मन में क्या चल रहा है।

छुपी हुई रोमांटिक

चाहे वे इसे स्वीकार करें या न करें, लेकिन उनका दिल रोमांस से भरा होता है। वे प्यार और रिश्तों को बेहद खास मानती हैं और एक आदर्श प्रेम कहानी का सपना देखती रहती हैं।
विज्ञापन


खूबसूरत और जीवंत सपने देखती हैं

उनकी कल्पनाशक्ति बहुत तेज होती है। वे न सिर्फ दिन में सपने देखती हैं, बल्कि उनके नाइट ड्रीम्स भी सबसे अधिक रंगीन और अद्भुत होते हैं।

संगीत और किताबों से जुड़ाव

उनकी दुनिया में संगीत और किताबें एक अहम जगह रखती हैं। जब भी वे खुद को अकेला या परेशान महसूस करती हैं, तो इन्हीं चीजों में सुकून तलाशती हैं।

अकेले रहना पसंद लेकिन गहरे रिश्तों की चाहत

मार्च में जन्मी लड़कियां खुद के साथ समय बिताना पसंद करती हैं, लेकिन साथ ही वे गहरे और सच्चे रिश्तों की भी ख्वाहिश रखती हैं। उन्हें दिखावटी रिश्ते पसंद नहीं होते, बल्कि वे ऐसे लोगों के करीब रहना चाहती हैं जो सच में उनकी भावनाओं को समझें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें