फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prateek- Aparna Love Story: दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता, फिर ऐसे हुई प्रतीक यादव और अपर्णा की हाई-प्रोफाइल शादी

Wed, 13 May 2026 03:43 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aparna Bisht Prateek Yadav Marriage: प्रतीक यादव और अपर्णा बिष्ट की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद परिवार की सहमति से शादी कर ली। प्रतीक यादव बिजनेस और फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े रहे, जबकि अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
प्रतीक और अपर्णा की पहली मुलाकात कैसे हुई - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Prateek Yadav Wife Aparna Bisht Yadav Love Life: उत्तर प्रदेश की राजनीति में यादव परिवार हमेशा चर्चा में रहा है। मुलायम सिंह यादव से लेकर अखिलेश यादव तक ने प्रदेश की कमान बतौर मुख्यमंत्री संभाली लेकिन इस परिवार से कई प्रेम कहानियां निकली हैं। इन्हीं में से एक प्रेम जब परवान चढ़ा तो उत्तर प्रदेश का पावर कपल बनकर उभरा। ये प्रेम कहानी है मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव और अपर्णा बिष्ट यादव की। 

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव राजनीति से हमेशा दूर रहे लेकिन लाइमलाइट से नहीं। उनकी शादी साल 2011 की सबसे हाई प्रोफाइल शादियों में शुमार है, जिसमें बड़े अभिनेताओं से लेकर दिग्गज उद्योगपति तक शामिल हुए थे।  

जहां प्रतीक यादव ने हमेशा राजनीति से दूरी बनाकर बिजनेस और फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई, वहीं अपर्णा यादव सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं। दोनों की सोच अलग होने के बावजूद उनकी बॉन्डिंग और आपसी समझ लोगों को हमेशा आकर्षित करती रही।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 10 साल की दोस्ती के बाद परिवार की सहमति मिलने पर दोनों ने शादी कर ली। आइए जानते हैं प्रतीक और अपर्णा की पहली मुलाकात कैसे हुई थी, कैसे दोनों को प्यार हुआ और उनका रिश्ता शादी तक पहुंचा।

विज्ञापन



पहली मुलाकात से शुरू हुई दोस्ती

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव दोनों ही लखनऊ में अलग अलग स्कूल में पढ़ते थे। उनकी पहली मुलाकात साल 2001 में लखनऊ में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की सोच और लाइफस्टाइल काफी अलग थी, लेकिन बातचीत के दौरान उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे।

ई मेल पर प्यार का इजहार 

बताया जाता है कि शुरुआती मुलाकात में प्रतीक ने अपर्णा से उनकी ई-मेल आईडी मांग ली थी। दरअसल, उस दौर में मोबाइल फोन सबके पास नहीं हुआ करते थे। दोनों ई मेल के जरिए बात करते। ई मेल पर ही प्रतीक ने अपर्णा को अपने दिल की बात बताई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।


फिटनेस और म्यूजिक बना रिश्ते की खास कड़ी

प्रतीक यादव को फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग का शौक था, जबकि अपर्णा यादव को संगीत और सामाजिक कार्यों में रुचि थी। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों ने एक-दूसरे के शौक और करियर को हमेशा सपोर्ट किया। अपर्णा कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि प्रतीक का शांत स्वभाव उन्हें बेहद पसंद आया था।


परिवार की सहमति से हुई शादी

लगभग 10 साल की दोस्ती और रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने परिवार को अपने रिश्ते के बारे में बताया। यादव परिवार की सहमति मिलने के बाद साल 2011 में दोनों की शादी हुई। मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांंव सैफई में शादी हुई, जिसमें राजनीति और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। यह शादी उस समय यूपी की सबसे चर्चित हाई-प्रोफाइल शादियों में गिनी गई थी।


राजनीति से दूर रहे प्रतीक यादव

जहां अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय होकर बाद में भाजपा में शामिल हुईं, वहीं प्रतीक यादव ने हमेशा खुद को राजनीति से दूर रखा। वे बिजनेस, फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर ज्यादा चर्चा में रहे। इसके बावजूद अपर्णा के राजनीतिक सफर में वे हमेशा सपोर्ट सिस्टम के तौर पर देखे गए। हालांकि बीच में उनके रिश्ते में उतार चढ़ाव भी आया जब प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर अपर्णा से तलाक लेने की बात पोस्ट की। लेकिन फिर दोनों के बीच सुलह हो गई और उन्होंने अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया।


सोशल मीडिया पर भी दिखती थी खास बॉन्डिंग

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तस्वीरें और खास पलों की झलक साझा करते थे। फिटनेस, ट्रैवल और फैमिली टाइम को लेकर दोनों की तस्वीरें काफी वायरल होती थीं। यही वजह है कि उनकी जोड़ी को यूपी की चर्चित पावर कपल्स में गिना जाता रहा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें