इन आदतों को अपनाकर आप अपने व्यक्तित्व में निखार ला सकते हैं और दूसरों के सामने खुद को प्रभावी बना सकते हैं।
व्यक्तित्व निखारने वाली आदतें
- माफी मांगे और शुक्रिया करें
कभी अगर आपके कोई गलती हो जाए तो उस गलती के लिए माफी मांगने में संकोच न करें। गलती पर माफी मांगने से आप छोटे नहीं हो जाएंगे। अपनी गलती स्वीकार करना अच्छे व्यक्तित्व के लोगों की आदत होती है। वहीं अगर कोई अच्छा काम करता है या आपकी मदद करें तो उसे शुक्रिया बोलने में भी झिझक महसूस न करें। किसी की तारीफ करना या उनकी मदद के लिए उनका आभार देना दूसरों की नजरों में आपके अच्छे व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है।
किसी दूसरे की गलती पर उसकी आलोचना करते वक्त सहनशीलता का ध्यान रखें। किसी भी व्यक्ति की जरूरत से अधिक आलोचना करना गलत बात है। आपके द्वारा कहे गए शब्द सामने वाले व्यक्ति को बुरे लग सकते हैं या उनको हतोत्साहित कर सकते हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि किसी की उतनी ही आलोचना करें, जितना जरूरी हो।
दूसरों की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करने की आदत भी सीखें। किसी की छोटी सी गलती पर भी आपका रिएक्शन अच्छे व्यक्तित्व की निशानी नहीं होती है। अपने व्यक्तित्व को प्रभावी बनाने के लिए लोगों को और उनकी गलतियों को माफ करना सीखें। जरूरत पड़ने पर इसे नजरअंदाज भी करें।
किसी की मदद करने में संकोच न करें। दूसरों के लिए अच्छा बनने का प्रयास करें। दूसरों की मदद करके संतोष की भावना को महसूस करना सीखें। ऐसा करने से खुशी मिलती है और तनाव कम होता है।
हमेशा अपनी बात रखने के साथ ही दूसरों को ध्यान से सुनना भी सीखें। उनकी की राय को स्वीकार करें और दूसरों की नजर से भी दुनिया को देखें व समझें। इससे आप एक अच्छे और प्रभावशाली व्यक्तित्व का निर्माण कर पाएंगे।
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए खुद की गलती को स्वीकार करने और माफी मांगने के साथ ही गलतियों से सीखने की आदत भी डालें। अगर आप अपनी गलतियों को स्वीकार कर लेंगे तो गलतियों को दोहराने से बच पाएंगे। गलतियों से सबक लें।
व्यक्तित्व को निखारने के लिए लोगों को प्रति प्रेम भाव और स्नेह की भावना भी आपके अंदर होनी चाहिए। बिना वजह किसी से नफरत न करें। जीवन में जिस व्यक्ति से मिले, स्नेह के भाव के साथ मिलें। पूर्वाग्रहों के आधार पर उनके बारे में कोई राय न बनाएं।