फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby Care Tips: घर में छोटा बच्चा है? इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है परेशानी

Mon, 23 Mar 2026 01:11 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Baby Care Tips: छोटे बच्चे की देखभाल के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें, समय पर दूध और नींद दें, सुरक्षित वातावरण बनाएं, नियमित डॉक्टर चेकअप कराएं और बच्चे को प्यार व ध्यान दें।
विज्ञापन
बच्चों का ख्याल कैसे रखें - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Parenting Tips: घर में छोटे बच्चे का होना खुशी के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आता है। खासकर नए माता-पिता के लिए यह समझना जरूरी है कि बच्चे की सही देखभाल कैसे की जाए ताकि वह स्वस्थ और सुरक्षित रह सके। थोड़ी सी सावधानी और सही जानकारी आपके बच्चे के भविष्य को बेहतर बना सकती है।

विज्ञापन


कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपने नन्हें मुन्हें की इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं। उसका मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर हो सकता है। बच्चा बीमारियों से सुरक्षित रह सकता है और साथ ही माता पिता का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। आइए जानते हैं कि छोटे बच्चे की देखभाल कैसे करें। 

 

साफ-सफाई का रखें खास ध्यान

छोटे बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है, इसलिए बच्चे के आसपास साफ-सफाई रखें। हाथ धोकर ही बच्चे को छुएं। कपड़े और बिस्तर साफ रखें। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है।

विज्ञापन

समय पर दूध और पोषण

नवजात के लिए मां का दूध सबसे जरूरी है। हर 2-3 घंटे में फीड कराएं। डॉक्टर की सलाह के बिना कुछ भी नया न दें। सही पोषण बच्चे के विकास के लिए बेहद जरूरी है।


पूरी नींद बेहद जरूरी

छोटे बच्चे दिन में 14-16 घंटे तक सोते हैं। शांत और आरामदायक माहौल बनाएं। तेज आवाज और लाइट से बचाएं। अच्छी नींद बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास में मदद करती है।


सुरक्षित वातावरण बनाएं

बिजली के सॉकेट कवर करें। छोटे-छोटे सामान बच्चे की पहुंच से दूर रखें। फर्नीचर के कोनों को कवर करें। इससे दुर्घटनाओं से बचाव होता है।


नियमित डॉक्टर चेकअप

समय-समय पर टीकाकरण कराएं। बच्चे के विकास पर नजर रखें। किसी भी समस्या पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।यह बच्चे की सेहत के लिए बेहद जरूरी है।


प्यार और ध्यान दें

बच्चे के साथ समय बिताएं। उससे बात करें और खेलें। उसे सुरक्षित महसूस कराएं। भावनात्मक जुड़ाव बच्चे के मानसिक विकास के लिए जरूरी है।


मौसम के अनुसार देखभाल

सर्दी में बच्चे को गर्म रखें। गर्मी में हाइड्रेशन का ध्यान रखें और मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें