फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: अब माता-पिता नहीं रख सकते हैं बच्चों का अजीब नाम, सरकार ने लगाई रोक

Fri, 30 May 2025 02:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Some Baby Names Prohibits जापान के इस फैसले से दूसरे देशों में भी बहस शुरू हो सकती है कि बच्चों के नामकरण पर कितनी स्वतंत्रता होनी चाहिए और कहां एक सीमा रेखा खींचनी चाहिए
विज्ञापन
बच्चे का नाम - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Some Baby Names Prohibits : नाम केवल एक पहचान नहीं, बल्कि समाज में सम्मान, समझ और संवाद का माध्यम भी होता है। जापान में बच्चों के अजीब और हटकर नाम रखने की प्रवृत्ति अब सरकार के लिए चिंता का विषय बन गई है। इसी के चलते जापानी सरकार ने एक नया आदेश जारी कर ‘किराकिरा नाम’ यानी बेहद अलग, चमकदार और मुश्किल से पढ़े-समझे जाने वाले नामों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


 किराकिरा नाम' क्या है?

जापानी भाषा में ‘किराकिरा’ का अर्थ होता है चमकदार या असाधारण। बीते कुछ सालों में माता-पिता अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम चुनने लगे हैं जो आम तौर पर पारंपरिक जापानी नामों से बिल्कुल अलग होते हैं। उदाहरण के तौर पर नाइक, पिकाचु, पुडिंग, आदि। ये नाम सुनने में आकर्षक लग सकते हैं, लेकिन इनका उच्चारण और अर्थ कई बार भ्रमित करने वाले होते हैं।

सरकार क्यों लाई नाम पर नई नीति?

सरकार का कहना है कि यदि किसी नाम को देखकर उसका उच्चारण या अर्थ समझना मुश्किल हो, तो सरकारी रिकॉर्ड में उसे रद्द किया जा सकता है। अधिकारियों को अब यह अधिकार दिया गया है कि वे यह तय कर सकें कि कोई नाम मान्य है या नहीं।
विज्ञापन



Travel Safety Tips: हनीमून पर गया दंपती शिलांग से लापता, यात्रा के दौरान अनहोनी से बचने के लिए करें ये काम    


इस कदम का मुख्य उद्देश्य

  • बच्चों को सामाजिक उपहास या भेदभाव से बचाया जा सके।
  • सरकारी कागजात और रिकॉर्ड में स्पष्टता बनी रहे।
  • ब्यूरोक्रेसी और शिक्षा व्यवस्था में भ्रम न फैले।


विरोध और समर्थन के तर्क

इस निर्णय पर लोगों की राय बंटी हुई है। विरोध करने वालों का तर्क है कि माता-पिता को अपने बच्चों का नाम रखने की आज़ादी होनी चाहिए।

समर्थकों का कहना है कि अजीब और हास्यास्पद नाम बच्चों के लिए भविष्य में शर्मिंदगी और मानसिक परेशानी का कारण बन सकते हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें