Some Baby Names Prohibits : नाम केवल एक पहचान नहीं, बल्कि समाज में सम्मान, समझ और संवाद का माध्यम भी होता है। जापान में बच्चों के अजीब और हटकर नाम रखने की प्रवृत्ति अब सरकार के लिए चिंता का विषय बन गई है। इसी के चलते जापानी सरकार ने एक नया आदेश जारी कर ‘किराकिरा नाम’ यानी बेहद अलग, चमकदार और मुश्किल से पढ़े-समझे जाने वाले नामों पर रोक लगा दी है।
किराकिरा नाम'
क्या है?
जापानी भाषा में ‘किराकिरा’ का अर्थ होता है चमकदार या असाधारण। बीते कुछ सालों में माता-पिता अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम चुनने लगे हैं जो आम तौर पर पारंपरिक जापानी नामों से बिल्कुल अलग होते हैं। उदाहरण के तौर पर नाइक, पिकाचु, पुडिंग, आदि। ये नाम सुनने में आकर्षक लग सकते हैं, लेकिन इनका उच्चारण और अर्थ कई बार भ्रमित करने वाले होते हैं।
सरकार क्यों लाई नाम पर नई नीति?
सरकार का कहना है कि यदि किसी नाम को देखकर उसका उच्चारण या अर्थ समझना मुश्किल हो, तो सरकारी रिकॉर्ड में उसे रद्द किया जा सकता है। अधिकारियों को अब यह अधिकार दिया गया है कि वे यह तय कर सकें कि कोई नाम मान्य है या नहीं।
Travel Safety Tips: हनीमून पर गया दंपती शिलांग से लापता, यात्रा के दौरान अनहोनी से बचने के लिए करें ये काम
इस कदम का मुख्य उद्देश्य
- बच्चों को सामाजिक उपहास या भेदभाव से बचाया जा सके।
- सरकारी कागजात और रिकॉर्ड में स्पष्टता बनी रहे।
- ब्यूरोक्रेसी और शिक्षा व्यवस्था में भ्रम न फैले।
विरोध और समर्थन के तर्क
इस निर्णय पर लोगों की राय बंटी हुई है। विरोध करने वालों का तर्क है कि माता-पिता को अपने बच्चों का नाम रखने की आज़ादी होनी चाहिए।
समर्थकों का कहना है कि अजीब और हास्यास्पद नाम बच्चों के लिए भविष्य में शर्मिंदगी और मानसिक परेशानी का कारण बन सकते हैं।