फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चों के साथ ट्रेन में कर रहे हैं सफर तो इन बातों का रखें ध्यान, ऐसे बनाएं यात्रा को सुरक्षित

Wed, 19 Feb 2025 12:25 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kids In Train: अगर आप बच्चों को छुट्टियों पर घुमाने के लिए कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो यहां कुछ ऐसे महत्वपूर्ण टिप्स दी गई हैं, जो बच्चों को सुरक्षित और यात्रा को आरामदायक बनाए रखने में मदद करेंगी। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में बच्चों को ऐसे लेकर जाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन से सफर करना बच्चों के लिए एक रोमांचक अनुभव हो सकता है, लेकिन उनके साथ यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। बच्चे ट्रेन में काफी उछल-कूद करते हैं और आज-कल महाकुंभ की वजह ट्रेनों में इतनी भीड़ है कि इन दिन दिनों कहीं भी यात्रा करने से परहेज करना ही समझदारी है। हालांकि, फिर भी अगर आप बच्चों को छुट्टियों पर घुमाने के लिए कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो यहां कुछ ऐसे महत्वपूर्ण टिप्स दी गई हैं, जो बच्चों को सुरक्षित और यात्रा को आरामदायक बनाए रखने में मदद करेंगी। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन


1. बच्चों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान संभालें
  •  हमेशा बच्चे का हाथ पकड़कर ही ट्रेन में चढ़ें और उतरें।
  •  प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच का अंतर ध्यान से देखें, ताकि बच्चा फिसल न जाए।
  •  स्टेशन पर भीड़ भाड़ से बचने के लिए जल्दी-जल्दी न भागें।

2. बच्चों को सीट पर सुरक्षित रखें
  •  खिड़की के पास बैठाने से बचें – अगर खिड़की खुली हो, तो बच्चे बाहर झांकने की कोशिश कर सकते हैं।
  •  चलती ट्रेन में इधर-उधर दौड़ने न दें – ट्रेन के झटकों से गिरने का खतरा रहता है।
  • नाइट ट्रेवल में लोअर बर्थ दें – ऊपरी बर्थ पर गिरने की संभावना ज्यादा होती है।
विज्ञापन

3. बच्चों के लिए जरूरी सामान साथ रखें
  •  खाने-पीने की चीजें – घर से हल्का और हेल्दी खाना (बिस्किट, फ्रूट, ड्राई फ्रूट, दूध) रखें।
  • पानी और जूस – हाइड्रेटेड रहना जरूरी है।
  • अतिरिक्त कपड़े और नैपकिन – गंदगी या उल्टी होने की स्थिति में काम आएंगे।
  • मेडिकल किट – बुखार, उल्टी, मोशन सिकनेस, चोट के लिए दवाएं रखें।
  •  मनोरंजन का सामान – किताबें, रंग भरने की चीजें या पसंदीदा खिलौने ताकि बच्चा बोर न हो।

4. अजनबियों से सतर्क रहें
  • बच्चों को किसी अजनबी से खाने-पीने की चीज न लेने दें।
  •  अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति बच्चा चुराने की कोशिश करे, तो तुरंत टीटीई या रेलवे पुलिस को सूचित करें।
  • बच्चों को सिखाएं कि वे कहीं गुम न हों और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए माँ-बाप का नाम या मोबाइल नंबर बताएं।

5. टॉयलेट इस्तेमाल में सावधानी
  •  छोटे बच्चों को अकेले टॉयलेट न जाने दें।
  •  दरवाजा अच्छी तरह बंद करें और बच्चे को समझाएं कि वे ज्यादा देर तक अंदर न रहें।
  • सैनिटाइजर और टिशू पेपर साथ रखें।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें