बच्चों को बचपन से ही पैसों की अहमियत बताना बेहद जरूरी है। उन्हें बचत और खर्च का ज्ञान दें ताकि बड़े होने पर वे आसानी से अपने भविष्य की फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकें। अक्सर देखा गया है कि भारतीय परिवारों में बच्चों को पैसों की अहमियत को लेकर कम ही जानकारी दी जाती है। अभिभावक, बच्चों को घर से ही आर्थिक जगत का ज्ञान नहीं देते हैं जो कि डिजिटल युग में बेहद जरूरी है। हम क्रेडिट कार्ड्स, ऑनलाइन बेकिंग, टैक्स और निवेश की दुनिया में जी रहे हैं। जिस तरह से ये सभी चीजें बड़ों के लिए बेहद जरूरी हैं, वैसे ही इनके बारे में बच्चों को भी घर से ही जानकारी देना शुरू करें।