फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चों को रिश्तों की अहमियत कैसे सिखाएं? जानें तरीके

Fri, 03 Oct 2025 04:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Parenting Tips For kids:माता-पिता और परिवार की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को न सिर्फ रिश्तों का महत्व समझाएं बल्कि उन्हें जीने का सलीका भी सिखाएं। यहां माता पिता के लिए कुछ तरीके बताए जा रहे हैं जो वह आज के बच्चों पर अपनाकर उन्हें रिश्तों की अहमियत सिखा सकते हैं।
विज्ञापन
बच्चों को सिखाएं रिश्तों की अहमियत - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Parenting Tips: आज का दौर तेज है, जिसमें गैजेट्स, सोशल मीडिया और वर्चुअल कनेक्शन की दुनिया शामिल है। इस दौर के बच्चे पढ़ाई और करियर पर तो फोकस कर रहे हैं, लेकिन रिश्तों की अहमियत उनसे कहीं दूर होती जा रही है। Gen Z बच्चे ज़्यादा प्रैक्टिकल हो रहे हैं, वहीं अल्फा जेनेरेशन के बच्चे रिश्तों की मूल्यों को समझने में कच्चे हो सकते हैं। नए युग के बच्चों में भावनाओं की गहराई और रिश्तों का मूल्य पीछे छूट सकता है। ऐसे में माता-पिता और परिवार की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को न सिर्फ रिश्तों का महत्व समझाएं बल्कि उन्हें जीने का सलीका भी सिखाएं। यहां माता पिता के लिए कुछ तरीके बताए जा रहे हैं जो वह आज के बच्चों पर अपनाकर उन्हें रिश्तों की अहमियत सिखा सकते हैं।

विज्ञापन

बच्चों को सिखाएं रिश्तों की अहमियत - फोटो : istock
परिवार के साथ समय बिताना सिखाएं

बच्चों को सिर्फ दोस्तों और सोशल मीडिया तक सीमित न होने दें। उन्हें बताएं कि दादा-दादी के साथ बैठना, भाई-बहनों के साथ खेलना और परिवार के साथ भोजन करना ही असली खुशी है। जब बच्चा बचपन से परिवार के साथ घुलमिलकर रहता है तो उसे अपने परिवार से स्नेह होता है और यही रिश्तों को उनके जीवन में अहम बनाने में मदद करता है

बच्चों को सिखाएं रिश्तों की अहमियत - फोटो : Adobe
त्यौहार और परंपराओं से जोड़ें

त्योहारों पर रिश्तेदारों से मिलना-जुलना, पूजा-पाठ या पारिवारिक समारोह बच्चों को “टुगेदरनेस” का असली मतलब सिखाते हैं। वह खास मौकों पर परिवार की मौजूदगी चाहते हैं। 

बच्चों को सिखाएं रिश्तों की अहमियत - फोटो : istock
इमोशनल इंटेलिजेंस बढ़ाएं

बच्चों को यह समझाना जरूरी है कि जिंदगी सिर्फ मार्क्स या पैसे से नहीं बनती, बल्कि रिश्तों की गहराई से खूबसूरत होती है। उनके साथ कहानियां साझा करें जो रिश्तों की मिसाल पेश करती हों।

बच्चों को सिखाएं रिश्तों की अहमियत - फोटो : Adobe stock
टेक्नोलॉजी का संतुलन

स्क्रीन टाइम को लिमिट करें और असली रिश्तों में कनेक्ट रहने की आदत डालें। उन्हें सिखाएं कि वीडियो कॉल रिश्तेदारों को देखने का साधन है, लेकिन असली अपनापन सामने बैठकर ही महसूस होता है।
विज्ञापन

बच्चों को सिखाएं रिश्तों की अहमियत - फोटो : Adobe
रोल मॉडल बनें

माता-पिता अगर अपने रिश्तों को महत्व देंगे, सम्मान और अपनापन दिखाएंगे, तो बच्चे खुद ही वही सीखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें