फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Life Lessons: ससुराल में सम्मान से रहना है? शादी से पहले बेटी को जरूर समझाएं ये बातें

Fri, 22 May 2026 03:27 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Parenting Tips For Daughters Marriage: शादी के समय बेटी को आत्मसम्मान, आर्थिक समझ, अपनी बात खुलकर रखने और गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने की सीख देना बेहद जरूरी माना जाता है। ये बातें उसे नए माहौल में आत्मविश्वास के साथ रहने और किसी भी तरह की प्रताड़ना का सामना करने में मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन
शादी के समय बेटी को ये बाते जरूर सिखाएं - फोटो : Ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Beti Ko Shadi Se Pahle Kya Samjhaye: भारत में शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का रिश्ता माना जाता है। बेटी की विदाई के समय माता-पिता अक्सर उसे नए घर में सबका सम्मान करने, रिश्ते निभाने और परिवार को साथ लेकर चलने की सीख देते हैं। हालांकि आज के दौर में शादी में सिर्फ समझौता नहीं किया जा सकता, बल्कि अपने आत्मसम्मान और अधिकारों को समझना भी उतना ही जरूरी हो गया है।

विज्ञापन


शादी के बाद कई लड़कियो को ससुराल में प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। कई बेटियों को जो सम्मान और प्यार अपने माता-पिता के घर पर मिलता है, वो प्यार व सम्मान ससुराल में नहीं मिलता। शादी के बाद लड़कियां मानसिक दबाव, ताने, भावनात्मक प्रताड़ना या गलत व्यवहार जैसी समस्याओं का सामना करती हैं।

कई बार वे सिर्फ इसलिए चुप रहती हैं क्योंकि उन्हें बचपन से सब सहकर घर बचाने की सीख दी जाती है। जब बेटी पति या ससुराल वालों के नकारात्मक रवैये के बारे में अपने परिवार को बताती है तो अधिकतर मामलों में माता पिता बेटी से यही कहते हैं कि वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा। बातों को इग्नोर किया करो, ध्यान मत दिया करो... लेकिन कभी-कभी अधिक समझौता बेटी के आत्मसम्मान को पूरी तरह से तोड़ देता है। 
विज्ञापन


रिश्ते तभी मजबूत बनते हैं जब उनमें सम्मान, सुरक्षा और समझदारी हो। ऐसे में माता-पिता की कुछ सही बातें बेटी को मानसिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बना सकती हैं। अगर आपकी बेटी की शादी होने वाली है, तो जान लीजिए वो 5 जरूरी बातें, जो हर माता-पिता को विदाई से पहले अपनी बेटी से जरूर करनी चाहिए।


शादी से पहले बेटी को कौन सी बातें जरूर बतानी चाहिए?


आत्मसम्मान से कभी समझौता न करें

  • बेटी को यह जरूर समझाएं कि रिश्ते निभाना जरूरी है, लेकिन किसी भी कीमत पर अपना आत्मसम्मान खोना सही नहीं है।
  • अगर कोई लगातार अपमानित करे, ताने दे या मानसिक दबाव बनाए, तो उसे सामान्य मानकर चुप रहना जरूरी नहीं है।



आर्थिक रूप से जागरूक रहें

  • शादी के बाद भी बेटी को अपनी आर्थिक समझ बनाए रखने की सलाह दें।
  • बैंकिंग, सेविंग और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी उसे आत्मनिर्भर बनने में मदद कर सकती है।
  • आर्थिक जागरूकता आत्मविश्वास भी बढ़ाती है।


हर बात मन में दबाकर न रखें

  • नई जगह पर एडजस्ट करना जरूरी होता है, लेकिन हर दुख या परेशानी को चुपचाप सहना सही नहीं माना जाता।
  • बेटी को बताएं कि वह अपनी भावनाओं और समस्याओं को परिवार या भरोसेमंद लोगों से खुलकर साझा करे।


गलत व्यवहार को पहचानना सीखें

  • कई बार भावनात्मक दबाव, बार-बार अपमान या जरूरत से ज्यादा कंट्रोल करना भी प्रताड़ना का हिस्सा हो सकता है।
  • बेटी को यह समझाना जरूरी है कि सम्मानजनक रिश्ता कैसा होता है और कौन-सी बातें सामान्य नहीं मानी जानी चाहिए।


मायका हमेशा उसके साथ है

  • विदाई के समय बेटी को यह भरोसा जरूर दें कि मायका हमेशा उसके साथ खड़ा है।
  • कई लड़कियां सिर्फ 'लोग क्या कहेंगे' के डर से अपनी परेशानी छुपाती रहती हैं।
  • परिवार का भावनात्मक समर्थन उसे मुश्किल परिस्थितियों में मजबूत बना सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें