इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ गया है। घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से लोग शॉपिंग करने लगे हैं। लेकिन आपको जानकर अजीब सा लगेगा कि लोग ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अलग-अलग फंडे अपनाते हैं।
डेली मेल की खबर के मुताबिक, ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों में 11 फीसदी लोगों का कहना है कि वेब को सर्फ करते समय उन्हें पूरी तरह से न्यूड रहना पसंद है।
पढ़ें: दो कपड़े पहन इन्होंने बढ़ाया पर्दे का तापमान
पे पाल नामक इंटरनेट पेमेंट गेटवे ने 16 से 64 साल की उम्र के बीच के 4524 लोगों का सर्वे किया और पाया कि 15 फीसदी लोगों को नेट सर्फिंग के दौरान शराब पीना पसंद था।
86 फीसदी लोगों का कहना था कि छुट्टियों पर जाने से पहले वे मोबाइल या टैबलेट की खरीददारी करते हैं।
पढ़ें: एक ‘किस’ ने जब दर्शकों को तड़पाया
ऑर्गनाइजेशन फॉर इकनॉमिक कोऑपेरशन एंड डेवलपमेंट की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में दुनिया के विकसित देशों में ब्रिटेन सबसे आगे है जबकि अमेरिका का स्थान 14वां है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका के केवल एक तिहाई वयस्क ही ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं।
पढ़ें: इन फिल्मों के सेक्स सीन हुए लीक
पे पाल द्वारा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली,रूस, सिंगापुर, यूके और यूएस में किए गए इस सर्वे में आश्चर्यजनक रूप से लोगों ने बताया कि उन्हें बिना कपड़ों के इ स्टोर को सर्फ करना पसंद है जबकि एक तिहाई लोग कम से कम पजामा पहन कर सर्फिंग करते हैं।
देखिए, ये हैं बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे