फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Office Tips: दफ्तर की नकारात्मकता कार्य में डाल रही है बाधा तो ऐसे पाएं अच्छा माहौल

Tue, 14 Jan 2025 05:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

रहें और धीरे-धीरे माहौल को सुधारने की कोशिश करें। यदि आप अपने दफ्तर में नकारात्मकता महसूस कर रहे हैं, तो इसे सकारात्मकता में बदलने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं। 
विज्ञापन
दफ्तर में सकारात्मकता कैसे लाएं - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Office Positivity Tips : आप अपने दिन का अधिकतर वक्त दफ्तर में बिताते हैं। ऐसे में दफ्तर आपके लिए दूसरे घर जैसा हो जाता है, जहां का माहौल अगर अच्छा हो तो कार्य भी बेहतर तरीके से होता है। वहीं अगर माहौल में नकारात्मकता होती है तो दफ्तर में काम में भी मन नहीं लगता है और कार्य सही तरीके से भी नहीं हो पाता है। 

विज्ञापन


दफ्तर में नकारात्मक माहौल का असर न केवल आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है, बल्कि यह आपके कार्यक्षेत्र की उत्पादकता और व्यक्तिगत विकास में भी बाधा बन सकता है। दफ्तर का माहौल कभी-कभी आपके नियंत्रण से बाहर हो सकता है, लेकिन आप अपनी सोच और दृष्टिकोण को बदलकर इसे सकारात्मक बना सकते हैं।

याद रखें, आपकी ऊर्जा और दृष्टिकोण दूसरों को भी प्रभावित कर सकती है। सकारात्मक रहें और धीरे-धीरे माहौल को सुधारने की कोशिश करें। यदि आप अपने दफ्तर में नकारात्मकता महसूस कर रहे हैं, तो इसे सकारात्मकता में बदलने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं। 
विज्ञापन


सकारात्मकता बनाए रखें

सबसे जरूरी है कि आपके विचार और व्यवहार में सकारात्मकता हो। जब आप खुद पॉजिटिव रहेंगे तो दूसरों को भी प्रेरित कर सकते हैं। अपने सहकर्मियों की छोटी-छोटी मदद और उपलब्धियों की सराहना करें। आभार व्यक्त करना सीखें। इससे वातावरण को सकारात्मक बनाया जा सकता है।

समस्या पर खुलकर बात करें

यही आपकी टीम के भीतर नकारात्मकता है या कोई सहकर्मी नकारात्मक बाते करता है तो उससे बात करें और समस्या समझें। नकारात्मकता के कारण को जानकर समाधान निकालने के लिए प्रबंधन से खुलकर बात करें। किसी सहकर्मी के नकारात्मक व्यवहार से समस्या हो रही है, तो विनम्रता से उनसे बात करें।  

नकारात्मकता से दूरी

दफ्तर में फैली अफवाहों से दूर रहें। इसका हिस्सा न बनें। ऐसे सहकर्मियों से दूरी बनाए रखें जो लगातार शिकायत करते हैं या दूसरों की बुराई करते रहते हैं। नकारात्मकता से दूर रहकर आप इसके प्रभाव से बच सकते हैं और आपका मन मस्तिष्क शांत रह सकता है।

कार्यक्षेत्र को व्यवस्थित करें

अपने कार्यस्थल को साफ-सुथरा और प्रेरणादायक बनाए रखें। आप डेस्क पर सकारात्मक संदेश, पौधे, या प्रेरक चित्र रख सकते हैं। काम के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक लें और अपने तनाव को कम करें।  

व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दें

मानसिक शांति और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए योग और ध्यान करें। अपने कौशल को विकसित करें। यह आत्मविश्वास बढ़ाने और नकारात्मकता से बचने में मदद करता है।  

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें