जब हम खुद को प्रेम करवाने की दिशा में आगे बढ़ते हैं तो समस्याएं खड़ी होती हैं
जब हम खुद को प्रेम करवाने की दिशा में आगे बढ़ते हैं तो समस्याएं खड़ी होती हैं
मेरी बच्ची, तुम जीवन में इस बात को लेकर खुश रहना कि तुम किसी से प्रेम करती हो। जो प्रेम करता है उसके अंदर प्रेम करने की क्षमता होती है। अपने भीतर यह भाव बिल्कुल न लाना कि कोई 'मुझसे प्रेम करे...'। हम सोचते हैं कि प्रेम का मतलब है- कोई हमसे प्रेम करे। जबकि, असल अर्थ है- हम प्रेम करें। जब हम खुद को प्रेम करवाने की दिशा में आगे बढ़ते हैं तो समस्याएं खड़ी होती हैं। हम खुद को अयोग्य समझकर, योग्य बनाने में सारी मेहनत लगा देते हैं। ऐसे में कई रास्ते चुनते हैं। और प्रेम का अर्थ खो देते हैं। मेरी बच्ची, प्रेम पाने की दिशा में आगे मत भागना। बस प्रेम करना।
प्रेम हमारे भीतर सक्रिय शक्ति है जो हमें दूसरों से जोड़ता है
प्रेम हमारे भीतर सक्रिय शक्ति है जो हमें दूसरों से जोड़ता है
मेरी बच्ची प्रेम में न सैडिस्ट बनना और न ही मेजोकिस्ट। क्योंकि प्रेम हमारे भीतर एक ऐसी सक्रिय शक्ति है जो हमें दूसरों से जोड़ती है। हमारे अकेलेपन और विलगाव की भावना को दूर करती है। ऐसे में तुम प्रेम में न ही मैजोकिस्ट बनना और न ही सैडिस्ट। मेरी बच्ची ,यह थोड़ा मनोवैज्ञानिक है लेकिन, तुम्हारा मम्मा इसे तुम्हें समझाने की कोशिश कर रही है।
हम जब प्रेम में किसी के प्रति मैजोकिस्ट बन जाते हैं तो उसका हिस्सा बनने के साथ ही उसी से कंट्रोल भी होने लगते हैं। अकेलेपन और विलगाव (सेपरेशन) से बचने के लिए किसी व्यक्ति का अभिन्न हिस्सा बन जाते हैं। ऐसे में हमारी आत्मनिर्भरता खो जाती है। निर्णय लेने की क्षमता हमारे भीतर से चली जाती है। हम खुद को दूसरे हवाले कर देते हैं, प्रेम में यह बेहद घातक है।
न ही सेडिस्ट बनना मेरी बच्ची। यह प्रवृत्ति हमें प्रेम में प्रताड़ित, शोषित और अपमानित करने की दिशा में आगे ले जाती है। इसमें भी हम दूसरे पर उतने ही निर्भर हो जाते हैं और उन्हें खुद का इस कदर हिस्सा बना लेते हैं कि प्रेम का वास्तविक अर्थ ही खो जाता है।
अगली बार तुम्हारी मां तुमसे फिर मिलेगी
नोट: यह कॉलम अमर उजाला की ओर से मां द्वारा अपने बच्चों के साथ परवरिश संवाद के रूप में तैयार किया गया है। इस कॉलम में बच्चों के लालन-पालन से लेकर उनकी परवरिश से जुड़े सवालों और बच्चों के मन में रहने वाली छोटी-छोटी दुविधाओं को प्रश्न-उत्तर के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया गया है।