फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों को पसंद नहीं अपने इन कामों में कोई भी रोक-टोक

Fri, 24 Jun 2016 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : getty
पुरुषों को किसी भी बात में ज्यादा इंटरफेयर करने की आदत नहीं होती। ठीक उसी प्रकार उन्हें ये भी पसंद नहीं होता कि उनकी कुछ आदतों में रोक-टोक लगायी जाए। पुरुष ज्यादातर कूल रहते हैं और गॉशिप भी नहीं करते लेकिन कुछ बातों पर उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आ जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह होती हैं महिलाएं। जी हां, मां और बीवी की बातों को चुपचाप सुनकर उसे फॉलो करने वाले पुरुषों को कुछ मामलों में महिलाओं की दखलअंदाजी बिल्कुल पसंद नहीं आती। ऐसे में बहस के साथ लड़ाई तक हो जाती है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो काम जिनमें पुरुषों को रोक-टोक बिल्कुल पसंद नहीं। 
विज्ञापन

पुरुषों को पसंद नहीं इन कामों में कोई भी रोक-टोक

2 of 9
- फोटो : getty
काम में
अधिकतर पुरुष उम्र बढ़ने के साथ अपने आप को ज्यादा समझदार और जिम्मेदार मानने लगते हैं। उन्हें पढ़ाई खत्म करने के बाद जॉब करना है या बिजनेस, इस बारे में वो खुद फैसला लेना पसंद करते हैं। इस मामले में उन्हें महिलाओं की तरफ से कोई भी सलाह बिल्कुल पसंद नहीं होती है। उन्हें लगता है कि महिलाओं की समझ इन मामलों में थोड़ी कम होती है।
विज्ञापन

पुरुषों को पसंद नहीं इन कामों में कोई भी रोक-टोक

3 of 9
- फोटो : getty
खानपान में
पुरुषों को खाने-पीने का बहुत शौक होता है लेकिन वहीं सब्जियों के मामले में वो बहुत ही सिलेक्टेड होते हैं। अगर महिलाएं उन्हें क्या सब्जी खानी चाहिए और क्या नहीं खानी चाहिए का सजेशन देती हैं तो समझ जाएं कि आप पुरुषों की खीझ बढ़ाने का काम कर रही हैं। इन बातों को सुनकर वो बहुत गुस्सा हो जाते हैं।
 

पुरुषों को पसंद नहीं इन कामों में कोई भी रोक-टोक

4 of 9
- फोटो : getty
क्रिकेट देखने में
पुरुषों को क्रिकेट देखने में बिल्कुल रोक-टोक पसंद नहीं होता है। चाहे कोई भी मैच हो, पुरुष इसे बहुत एन्जॉय करते हैं। लेकिन उनका पारा तब बढ़ने लगता है जब महिलाएं इस बीच अपना सास-बहू सीरियल देखने की जिद करती हैं या फिर जबरदस्ती कोई बत करने लगती हैं। इससे पुरुष मैच को पूरी तरह से एन्जॉय नहीं कर पाते।
 
विज्ञापन

पुरुषों को पसंद नहीं इन कामों में कोई भी रोक-टोक

5 of 9
- फोटो : getty
कपड़ों के बारे में
पुरुष अपने कपड़ों को लेकर बहुत सेंसेटिव होते हैं। कुछ पसंदीदा कलर्स के टी-शर्ट्स और शर्ट्स ही आपको उनकी अलमारी में दिखेंगे। महिलाएं जब उन्हें नए कलर्स और नए फैशन के बारे में बताती है तो उन्हें ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। कुछ महिलाएं तो कपड़े पहनने तक के सुझाव देती हैं जिससे पुरुषों को बहुत गुस्सा आने लगता है।
विज्ञापन

पुरुषों को पसंद नहीं इन कामों में कोई भी रोक-टोक

6 of 9
- फोटो : getty
लुक्स के बारे में
ज्यादातर पुरुष अपने लुक्स को लेकर बहुत केज्युअल होते हैं। वो लड़कियों की तरह हमेशा सजे धजे नहीं रहते। लेकिन महिलाओं के कुछ सवाल जैसे शेविंग क्यों नहीं कराई, नाखून बढ़े हुए क्यों हैं, बाल क्यों नहीं कटवाए, पूछकर आप उन्हें गुस्सा दिलाते हैं। उन्हें ये सवाल केयरिंग नहीं लगते बल्कि चुभते हैं।
विज्ञापन

पुरुषों को पसंद नहीं इन कामों में कोई भी रोक-टोक

7 of 9
- फोटो : getty
ड्राइविंग के बारे में
अधिकतर पुरुषों को ड्राइविंग के समय लाइट म्यूजिक सुनने का शौक होता है लेकिन जब महिलाएं उनके साथ बैठती हैं और बेमतलब की बातों के साथ गाड़ी से छेड़छाड़ करती हैं तो पुरुषों को गुस्सा आने लगता है। इसके अलावा महिलाएं गाड़ी में बैठकर जब बात-बात पर ट्रैफिक नियम याद दिलाती रहती हैं तो पुरुषों को उनसे नफरत होने लगती है। 
 

पुरुषों को पसंद नहीं इन कामों में कोई भी रोक-टोक

8 of 9
- फोटो : getty
दोस्तों के बारे में
दोस्तों को लेकर चिढ़ाना या किसी विशेष दोस्त को लेकर किसी तरह की रोक-टोक लगाना भी पुरुषों का गुस्सा भड़काने का काम करता है। तुम्हारा ये दोस्त बड़ा अजीब है, इस दोस्त से दूर रहो जैसी बातें अगर महिलाएं करती हैं तो समझ जाएं कि आप उनकी सबसे बड़ी दुश्मन बनने वाली हैं।
विज्ञापन

पुरुषों को पसंद नहीं इन कामों में कोई भी रोक-टोक

9 of 9
- फोटो : getty
परिवार के बारे में
पुरुष अपने परिवार को लेकर बहुत लॉयल होते हैं। अपने फैमिली को लेकर वो किसी भी तरह की निगेटिव बातें न करना और न ही सुनना पसंद करते हैं। इसलिए जब पत्नी उनके परिवार के किसी सदस्य की बुराइयां करती हैं तो पति बिना कुछ बोले वहां से निकलना ही सही समझता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें