फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

है सच्चे प्यार की तलाश! तो पहले इस खबर को पढ लें

विज्ञापन
विज्ञापन
आप सिंगल हैं और लॉन्ग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपनी एक डेटिंग विशलिस्ट बनानी चाहिए। लेकिन ध्यान रहे इस विशलिस्ट में पार्टनर के लुक्स और पैसे पर ध्यान ना दें। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक नई रिलेशनशिप गाइड कह रही है।
विज्ञापन


जानिए डेली मेल पर प्रकाशित रिलेशनशिप गाइड के मुताबिक नए पार्टनर की तलाश के दौरान किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी होगा।

पार्टनर की इस खूबी पर दे ध्यान

यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के साइक्लोजी प्रोफेसर और ‘द साइंस ऑफ हैप्पी ईवन ऑफ्टर’ किताब के लेखक डॉक्टर टाशिरो के मुताबिक, आजकल के युवा नए पार्टनर की तलाश के दौरान अपने पार्टनर में सबकुछ चाहते हैं और बिना मेहनत ही सब पाना चाहते हैं। यहीं से समस्या शुरू होती है और इस ख्वाहिश के चक्कर में वे सबकुछ गड़बड़ कर बैठते हैं।

डॉक्टर टाशिरो मानते हैं कि युवाओं को पार्टनर के तलाश के दौरान उसकी पर्सनेलिटी पर ध्यान देना चाहिए ना कि यौन इच्छाओं पर।

क्या है ‘द साइंस ऑफ हैप्पी ईवन ऑफ्टर’ में

डॉक्टर टाशिरो अपनी किताब में लिखते हैं कि पार्टनर की तलाश के दौरान भरोसेमंद व्यक्ति, अच्छे व्यवहार वाला व्यक्ति, भावनाओं से ओत-प्रोत, विनम्र और नेकदिल साथ ही सहनशील व्यक्तित्व वाले पार्टनर को ज्यादा महत्ता देनी चाहिए बजाय उसके लुक्स और पैसे के।

ये है जल्दी रिश्ता टूटने का कारण

डॉक्टर टाशिरो मानते हैं ‌कि बिना वजह का तनाव, असुरक्षा की भावना, अवसाद और एंजाइटी जैसी चीजें किसी भी रिश्ते में दरार का बड़ा कारण है।

वहीं टा‌शिरो ये भी मानते हैं कि रिश्ते में खुलापन किसी भी रिश्ते की सबसे मजबूत डोर है। लेकिन इसके साथ ही टाशिरो ये भी कहते हैं कि ऐसे लोग अपने स्तर के लोगों से ही रिश्ता बना पाते हैं।

रिश्ता टूटने का एक बड़ा कारण बताते हुए डॉक्टर कहते हैं कि यदि अवसाद में, जल्दबाजी, उदासी या फिर दीवानगी के दौरान रिश्ता बनता है तो उसके लंबे समय तक चलने की संभावना कम रहती है।

पार्टनर तलाशते समय ध्यान रखें

पार्टनर को चुनते हुए किसी चीज से ग्रसित नहीं होना चाहिए। साथ ही अपनी और पार्टनर की पसंद-नापसंद को पहचान लेना चाहिए। यदि आपको पार्टनर की पसंद-नापसंद पता होगी तो आपका रिश्ता लंबे समय तक चलेगा।

इस किताब में ये भी बताया कि अच्छे लुक्स सेक्सुअल सेटिफेक्‍शन का पैमाना हो सकता है लेकिन ये हैप्पी मैरिज लाइफ की निशानी नहीं है। साथ ही रिश्तों में संतुष्टि फीजिकल आकर्षण के कारण नहीं होती।

साथ ही रिश्तों के बीच में पैसा कोई मायने नहीं रखना चाहिए, अन्यथा ये रिश्तों में दरार की बड़ी वजह बन सकता है।
विज्ञापन

क्‍यों बढ़ रहे हैं तलाक

इस रिसर्च में कुछ चीजों पर गौर किया गया जैसे पिछले दस सालों में तलाक का सबसे बड़ा कारण कम वेतन होना था। हालांकि इसके विपरीत ये आंकड़े भी सामने आए कि जिन जोड़ियों का सालाना वेतन तकरीबन 47 लाख हैं वे भी अपनी लाइफ से खुश नहीं है।

डॉक्टर टाशिरो कहते हैं कि 88 फीसदी लोग शादी के लिए मन से मन मिलने की बात करते हैं वहीं 90 फीसदी लोग एक ना एक बार शादी जरूर करते हैं। लेकिन इसके विपरीत इनसे से हर तीन में से एक ही कपल का रिश्ता लंबे समय तक चलता है।

बहरहाल, इस रिपोर्ट में ये भी पाया गया कि 13 फीसदी लोग एवरेज लुक, हाइट और इनकम सही होने के कारण अपनी लाइफ में सैटल होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें