फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

नीरस होते रोमांस में गर्माहट ला देंगे ये तेल, रानियां भी करती थीं इस्तेमाल

Wed, 24 May 2017 10:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
1 of 5
रोमांटिक लाइफ
अगर आप भी अपनी रोमांटिक लाइफ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ये तेल आपकी मदद कर सकते हैं। इतिहास गवाह रहा है कि रानी क्लियोपेट्रा ने एंथोनी को रिझाने के लिए गुलाब के तेल का इस्तेमाल किया था जबकि भारतीय रानियां चंदन के तेल का सहारा लिया करती थीं। आइए जानते हैं किस-किस तेल से आप अपनी रोमांटिक लाइफ को मजेदार बना सकते हैं। 

2 of 5
चंदन का तेल
चंदन का तेल
इस बात में कोई संदेह नहीं हैं कि चंदन का तेल उत्तेजना बढ़ाने के लिए सबसे असरदार तेल माना जाता है। ये तेल दिमाग को शांत करने के साथ-साथ आपका मूड भी अच्छा रखता है। आपको इस तेल का असर देखने के लिए बस इसकी एक या दो बूंद नहाते समय पानी में डालनी है। 

3 of 5
Rose Essential Oil
गुलाब का तेल 
गुलाब हमेशा प्यार और रोमांस का प्रतीक रहा है। यही वजह भी है कि इस फूल को फूलों का राजा भी कहा जाता है। इस तेल की एक बूंद नहाने वाले पानी में डालकर नहाने से आप ना सिर्फ रिलेक्स फील करेंगे बल्कि आपके लिए प्यार का अच्छा माहौल भी बनेगा। 


 

4 of 5
Jasmine Essential Oil
चमेली का तेल
बात जब रोमांटिक लाइफ के साथ असेंशियल ऑयल्स की हो रही हो तो ये लिस्ट चमेली के तेल के बिना पूरी नहीं हो सकती। इस तेल की सुंगध बहुत तेज होती है। पहले के समय में इस तेल का  उपयोग स्त्रियों की ऊर्जा को उत्तेजित करने के लिए विशेष रूप से किया जाता था।  
 
विज्ञापन

5 of 5
Ylang Ylang Essential Oil
यलंग असेंशियल ऑयल इंडोनेशिया में यलंग के फूलों का काफी इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस फूल से निकाला गया असेंशियल ऑयल उत्तेजना बढ़ाने में काफी मदद करता है। पहले समय में शादीशुदा जोड़े की शादी की पहली रात को बिस्तर पर इन्हीं फूलों को बिछाया जाता था। 
Next
AU ऐप में पढ़ें