फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घड़ी लगाते समय दिशा का जरूर रखें ध्यान, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम

Fri, 11 Jan 2019 04:11 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
घड़ी लगाने से पहले हमें सही दिशा का चुनाव करके ही लगाना चाहिए - फोटो : social media
घड़ी हमें समय बताती है। जब भी हम अपने घर में घड़ी लगाते हैं, उस वक्त हम दिशा का ध्यान दिए बिना घड़ी लगा देते हैं, लेकिन शायद हमें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि घड़ी का सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। इसलिए घड़ी लगाने से पहले हमें सही दिशा का चुनाव कर लेना चाहिए ।
विज्ञापन

2 of 4
घड़ी हमेशा सही दिशा में लगाएं - फोटो : social media
अगर आप घड़ी दक्षिण दिशा में लगाते हैं, तो यह आपको कमजोर बनाता है। आपका मन हमेशा अशांत रहेगा, मन में हमेशा निगेटिव बातें आएंगी। इसके अलावा परिवार के सदस्यों का आपस में मतभेद होता रहेगा और आपका कोई भी काम सफल नहीं होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
घड़ी पूर्व दिशा में लगाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। - फोटो : social media
घड़ी को अगर आप पूर्व दिशा में लगाते हैं, तो आपके मंगल और शनि बलवान हो जाते हैं। काम में बहुत तरक्की होती है, साथ ही लक्ष्मी का भी आगमन होगा। इसके अलावा बच्चे अपनी शिक्षा में आगे बढ़ते हैं और घर का वातावरण शुद्ध रहता है। 
विज्ञापन

4 of 4
अगर आप अपने घर के उत्तर दिशा में घड़ी टांगते हैं - फोटो : social media
अगर आप अपने घर के उत्तर दिशा में घड़ी टांगते हैं, तो आपके सूर्य, राहु और शनि बलवान हो जाते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जीवन में जल्द ही तरक्की मिलती है। वहीं अगर आप टीवी के ऊपर घड़ी टांगते हैं तो आप आलसी हो जाएंगे और आपका मन काम में नहीं लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें