फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये बुरी आदतें जो असल जिदंगी में होती हैं अच्छी, क्या आपके अंदर भी हैं?

Sun, 25 Jun 2017 10:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
खूबसूरत गंदी आदतें
पैरेंट्स अक्सर अपने बच्चों को कई चीजें करने से रोकते रहते हैं। उनका मानना होता हैं कि ऐसा करने से उनके बच्चे बिगड़ सकते हैं। लेकिन क्या आप उनकी लिस्ट में शामिल ऐसी कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जो रीयल लाइफ में गंदी नहीं बल्कि बेहद खूबसूरत होती हैं।

आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खूबसूरत गंदी आदतों के बारे में।  
विज्ञापन

2 of 5
टीवी समय की बर्बादी नहीं
टीवी समय की बर्बादी नहीं क्रिएटिविटी का जरिया
बचपन से मां-बाप अपने बच्चों को सिखाते हैं कि टीवी देखने से अच्छा वो किताबों पर अपना ध्यान लगाएं। ऐसा कहने के पीछे वो अक्सर ये तर्क देते हैं कि टीवी देखना सिर्फ समय की बर्बादी होता है। हालांकि ऐसा नहीं है। दरअसल टीवी देखने से किसी भी विषय पर आपकी जानकारी बढ़ती है। साथ ही आपका तनाव भी दूर होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
गुस्सा करना
गुस्सा करना है फायदेमंद

यूं तो कहा जाता है कि गुस्सा करना बुरी बात है। ऐसा करने से आपको कई बीमारियां लग सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कभी-कभी गुस्सा करना हमारी सेहत को नुकसान नहीं फायदा पहुंचाता है। गुस्सा करने से हमारे दिल की सारी भड़ास निकल जाती है और दिमाग शांत होता है।  

4 of 5
गाने सुनना 
तेज आवाज में गाने सुनना 

माना जाता है कि तेज आवाज में गाने सुनने से कानों को नुकसान पहुंचता हैं। हाल में हुए एक शोध में पता चला है कि ऐसा करने से तनाव कम होता है और व्यक्ति हल्का महसूस करता हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देर तक सोना 
देर तक सोना 

माता-पिता हमेशा देर तक सोने वाले बच्चों को हमेशा टोकते रहते हैं। जबकि इसके विपरीत अच्छी नींद लेने से हमारी याददाश्त बढ़ती है। लेकिन अपनी याददाश्त बढ़ाने के लिए आप अब इतना भी मत सोइए कि आप अपने सभी जरुरी कामों को करने से रह जाएं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें