फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए शादी से एक रात पहले क्या सोचती हैं लड़कियां

Tue, 23 May 2017 06:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
Would be bride
जब एक लड़की शादी के बंधन में बंधने जा रही होती है तो उसके मन में ढेरों सवाल उमड़ रहे होते हैं। शादी से पहले वाली रात तो मानो उसका दिल जोर-जोर से धड़क रहा होता है। अपने सवाल लिए कभी वो अपने शादीशुदा दोस्तों से बात करती है तो कभी अपनी ही किसी उधेड़बुन में गुम हो जाती है। आइए जानते हैं आखिर अपनी शादी से एक रात पहले क्या सोचती हैं सभी लड़कियां।  
विज्ञापन

2 of 5
girl in tension
शादी को लेकर जल्दबाजी तो नहीं कर रही
शादी को लेकर हर लड़की के मन में तरह-तरह के अरमान होते हैं। लोगों को लगता होगा कि लड़कियां अपनी शादी से एक रात पहले सिर्फ अपने हनिमून डेस्टिनेशन को लेकर सोचती होंगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। अपनी शादी से एक रात पहले हर लड़की को ये डर जरूर सताता है कि कहीं वो अपनी शादी को लेकर जल्दबाजी तो नहीं कर रही हैं। क्या मैं शादी जैसी एक बड़ी जिम्मेदारी लेने लायक वाकई हो गई हूं। क्या मुझे अभी शादी के लिए मम्मी-पापा से और समय मांगना चाहिए था। 
विज्ञापन

3 of 5
mother daughter together
ससुराल वाले मुझे दिल से अपनाएंगे या नहीं
लड़कियों के दिमाग में अपनी शादी से एक रात पहले ये भी ख्याल आता है कि क्या मेरे ससुराल वालें मुझे मेरे मम्मी-पापा की तरह प्यार से रखेंगे की नहीं। क्या वो वाकई मुझे दिल से अपनाएंगे। सबसे ज्यादा परेशान लड़कियां अपनी होने वाली सास के नेचर को लेकर रहती हैं कि क्या वो उसे बेहतर तरीके से समझ पाएंगी की नहीं।  

4 of 5
couple
जीवन साथी
लड़कियां अपनी शादी से एक रात पहले ये जरूर सोचती है कि क्या हमारा होने वाला जीवन साथी हमारा साथ जिंदगी भर निभाएगा कि नहीं। क्या मेरा चुनाव मेरे जीवन के लिए ठीक रहेगा की नहीं।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
upset husband
सेक्स को कैसे करें मना लड़कियों को शादी की एक रात पहले ये ख्याल भी जरूर आता है कि अगर वो पहले ही दिन पति से कहेंगी कि वो सेक्स करने में अभी सहज फील नहीं कर रही हैं तो कहीं उनके पति को ये ना लगने लगे कि मैं उनसे प्यार नहीं करती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें