फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके मां बाप ने भी जमकर बोले होंगे ये झूठ, जानिए और पकड़ लीजिए

Mon, 29 May 2017 09:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 11
मजेदार झूठ
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर अच्छे काम करें। उन्हें ये सिखाते -सिखाते हम कई बार खुद उनसे कई झूठ बोलते हैं। हालांकि ये सभी झूठ उनकी भलाई के लिए ही होते हैं। अगर आपने भी कभी अपने बच्चे से कोई न कोई झूठ बोला है तो आप ये खबर जरूर पढ़े।

आइए जानते हैं कुछ मजेदार झूठ जो हर मां-बाप अपने बच्चों से उन्हें मनाने के लिए बोलते हैं।   
विज्ञापन

2 of 11
दांत तो चूहा ले गया
दांत तो चूहा ले गया
अक्सर जब बच्चों के दांत टूटते हैं तो बच्चे डर के मारे रोने लगते हैं। इस वक्त माएं बच्चों से कहती हैं कि आपके दांत टूटे नहीं हैं वो तो चूहा ले गया है। 
विज्ञापन

3 of 11
झूठ बोलोगे तो नाक लाल हो जाएगी
झूठ बोलोगे तो नाक लाल हो जाएगी
कई बार बच्चे मम्मी-पापा से झूठ बोलते हैं। ऐसे में मम्मी-पापा बच्चों से झूठ बोलते हैं कि अगर आगे से वो उनसे झूठ बोलेंगे तो उनकी नाक लाल हो जाएगी और उन्हें सब सच पता चल जाएगा। 

4 of 11
नहाएगा नहीं पुलिस ले जाएगी
नहाएगा नहीं पुलिस ले जाएगी
आपने बच्चों को अक्सर नहाने को लेकर कई बहाने बनाते देखा होगा। बच्चें जब ऐसा करते हैं तो मां-बाप उनसे झूठ बोलते हैं कि अगर वो नहाएंगे नहीं तो उन्हें पुलिस पकड़कर ले जाएगी। 
 
विज्ञापन

5 of 11
जूं ले जाएगी कुए में
जूं ले जाएगी कुए में
स्कूल में बच्चों के सिर से एक-दूसरे के बालों पर जूं आ जाती हैं। ऐसे में जब मम्मी जूं साफ करने के लिए बच्चों को पास बुलाती है तो वो कई तरह के बहाने बनाने लगते हैं। उस वक्त माएं अक्सर झूठ बोलती हैं कि सिर से जूं साफ नहीं करवाएगा तो जूं कुए में ले जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 11
कड़वी दवाई
कड़वी दवाई
जिन घरों में अल्कोहल लिया जाता है वहां मां-बाप अपने बच्चों को ये झूठ बोलते हैं कि वो तो कड़वी दवाई पी रहे हैं। ये दवाई सिर्फ बड़े लोग ही पी सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
बड़े न होने का डर
बड़े न होने का डर
बच्चे वीडियो गेम को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। जिसकी वजह से पेरेंट्स को उनकी आंखे खराब होने का डर लगा रहता हैं। जिसके बाद उनका ये बहाना हमेशा तैयार रहता है कि अगर वो ज्यादा देर तक वीडियो गेम खेलेंगे तो वो बड़े नहीं होंगे। 
 

8 of 11
तुझे तो कूड़ेदान से लाए हैं 
तुझे तो कूड़ेदान से लाए हैं  माएं अक्सर बच्चों को चिढ़ाने के लिए कहती हैं कि तुझे तो हम कूड़ेदान से लाए हैं। इस बात को सुनकर बेहद चिढ़ते हैं। 


 

9 of 11
पेट में उगेगा पेड़ 
पेट में उगेगा पेड़ 
अगर बच्चे ने कोई फल बीज समेत खा लिया है तो पेरेंट्स उसे मजाक में ये कहकर डराते हैं कि 'अब तुम्हारे पेट में इस फल का पेड़ उग जाएगा'।

 

10 of 11
देर रात न सोने पर भूत आता है 
देर रात न सोने पर भूत आता है 
अगर बच्चे देर रात तक जाग रहे होते हैं। अभिभावकों के  लाख कहने के बावजूद भी वो सोना नहीं चाहते तो मां-बाप उन्हें ये फेमस झूठ बोलकर जरूर डराते हैं कि सो जाओ वरना 'शेर आ जाएगा' या फिर कभी भूत आ जाएगा।
विज्ञापन

11 of 11
चाय पीने से होते है काले
चाय पीने से होते है काले
अगर घर में बच्चा बड़ो को देखकर खुद भी चाय पीने की जिद्द करता है तो मां-बाप उसे ये झूठ बोलकर समझाते हैं कि अगर वो चाय पीएंगे तो वो काले हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें