आज तक आपने कई किस्म की सेल्फियों के बारे में सुना होगा लेकिन अब की बार सेल्फी दीवानों ने एक खास तरह की सेल्फी का ट्रेंड निकाला है। इस सेल्फी में ये दीवाने अपने पार्टनर से ब्रेकअप का गम मनाने की जगह जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानें क्या हैं पूरा मामला
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
relationship
किसी भी इंसान के लिए उसकी शादी का दिन सबसे यादगार और खुशी भरा होता है लेकिन सोशल मीडिया के चले इस नए ट्रेंड की मानें तो शादी से भी ज्यादा एक चीज हैं जिसके लिए लोग काफी क्रेजी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
selfie
लोगों के लिए तलाक अब दुखी होने का नहीं बल्कि एक बार फिर जिंदगी को नए तरीके से देखने के लिए मिले एक मौके जैसा है। अपनी गलतियों से सबक लेते हुए ये सेल्फी के दीवाने दिल में बिना किसी नफरत के अपने एक्स के साथ सेल्फी खिंचवा रहे हैं।
4 of 5
selfie
फिलहाल 'हैप्पिली डायवोर्स्ड' का ये ट्रेंड अभी सिर्फ विदेशों में ही प्रचलित है। तलाक के दौरान मानसिक तनाव देने वाली कानूनी प्रक्रियाएं किसी भी व्यक्ति को डिप्रेशन का शिकार बना सकती हैं। इसी तनाव और डिप्रेशन से बचने के लिए विदेशियों ने 'डायवोर्स सेल्फी' का ये नया ट्रेंड ढूंढ निकाला है।
ये आइडिया भले ही भारतीयों को थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन आजकल ये इंटरनेट का फेमस ट्रेंड है। जिसमें तलाक लेने वाले जोड़े अब रोकर नहीं बल्कि एक दूसरे को केक काटकर एक एक दोस्त की तरह अलविदा कहते हैं।
इस लेटेस्ट ट्रेंड को देखकर तो यही लग रहा है कि कोई लड़की अब अगर कहेगी कि उसने अपने सईया जी से ब्रेकअप कर लिया हैं तो उसे सिर्फ एक गाना समझने की भूल बिल्कुल मत कीजिएगा, हो सकता हैं वो भी कोई ऐसी ही सेल्फी लवर हो।