अकसर लोग खासतौर पर महिलाएं इस वजह से परेशान रहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें समय नहीं दे पाता। लेकिन अब अकेले रहने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी है।
जी हां, तन्हाई दूर करने के लिए और किसी साथी की कमी को पूरा करने के लिए डिजाइनर नुरजे डी केनर और सेरेना हिंग्वेजा ने एक आदमकद गुड्डा तैयार किया है।
केजर ने यह कला अपनी मां से सीखी जो उनके लिए हाथों से बुनकर ऐसे खिलौने बनाती थीं। इस गुड्डे को तैयार करने के पीछे उनके अनोखे तर्क भी हैं।
केजर के मुताबिक, ये गुड्डा आपके अकेलेपन को आसानी से दूर कर सकता है।
दरअसल, केजर का इरादा घर में एक ऐसे पुरुष की कमी को पूरा करना था जो हर वक्त उन्हें हंसाए, अकेलापन दूर करे और कभी छोड़कर न जाए।
ऐसे में आदमकद गुड्डे को आप हर पल अपने साथ रख सकते हैं और घर के किसी भी कोने में सजा सकते हैं। अगर अकेले सोने में डर लगता है तो साथ लेकर सो भी सकते हैं।
आप इसके साथ कपल डांस कर सकते हैं। ये आपको हर पल अपने होने का अहसास करवाएगा।
गौरतलब है कि हाथों से बुने गए इस पुतले को स्वेटर की तरह ही बुना जाता है।
तो अब देर किस बात की। यदि आप भी अकेलेपन से परेशान है या आपको हर समय एक पार्टनर की जरूरत है तो आप आदमकद गुड्डा अपने साथ रखिए और अपने अकेलेपन को दूर कीजिए।