फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

January Born Personality: जनवरी में जन्मे बच्चे क्यों होते हैं सबसे अलग? जानिए उनका असली स्वभाव

Tue, 06 Jan 2026 01:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

People Born in January: अगर आपके परिवार या जानकार में किसी का बच्चे का जन्म जनवरी में हुआ हो या कोई प्रिय जनवरी में अपना जन्मदिन मनाता है तो उसके व्यक्तित्व के बारे में जानने का यह सही मौका है।
विज्ञापन
जनवरी में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व कैसे होता है - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

January Born People Personality: जनवरी माह की कई खासियत हैं, सबसे पहला कि यह साल का शुरुआती महीना है।  इसके अलावा ये महीना ठंडी हवा और साफ आसमान का भी समय है। इस महीने में जन्मे बच्चे भी कुछ खास व्यक्तित्व के होते हैं। जिन बच्चों का जन्म जनवरी में होता है, वह मकर और कुंभ राशि के होते हैं। राशि और जन्म के समय का असर व्यक्ति के स्वभाव पर भी पड़ता है। जनवरा में जिन लोगों को जन्म होता है, वे अक्सर भीड़ से अलग दिखाई देते हैं। इनमें एक अजीब-सी गंभीरता होती है, जैसे ये बच्चे कम उम्र में ही जीवन को पढ़ लेना चाहते हों।

विज्ञापन


ज्योतिष, मनोविज्ञान और व्यवहारिक अध्ययनों की मानें तो जनवरी में जन्मे बच्चे स्वभाव से शांत, दृढ़ और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। अगर आपके परिवार या जानकार में किसी का बच्चे का जन्म जनवरी में हुआ हो या कोई प्रिय जनवरी में अपना जन्मदिन मनाता है तो उसके व्यक्तित्व के बारे में जानने का यह सही मौका है। इस लेख में जनवरी में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व और व्यवहार के बारे में बताया जा रहा है।


स्वभाव में गंभीरता, सोच में परिपक्वता

जनवरी में जन्मे बच्चे अक्सर अपनी उम्र से ज्यादा समझदार दिखते हैं। ये ज्यादा बोलते नहीं, लेकिन जब बोलते हैं तो तौलकर बात करते हैं। इनके फैसले भावनाओं से कम और तर्क से ज्यादा चलते हैं। इसी कारण बचपन में इन्हें शांत बच्चा या थोड़ा अलग कहा जाता है, लेकिन समय के साथ यही गुण इन्हें मजबूत बनाता है।
विज्ञापन


जन्मजात लीडर, लेकिन दिखावे से दूर

जनवरी में जन्मा व्यक्ति नेतृत्व करना आता है बिना शोर किए। ये कमांड नहीं करते, उदाहरण पेश करते हैं। स्कूल हो या ऑफिस, लोग स्वाभाविक रूप से इन पर भरोसा करने लगते हैं। हालांकि, इन्हें तारीफ पसंद नहीं आती, पर अनदेखी इन्हें चुभ जाती है।

अनुशासन इनके खून में होता है

जनवरी में जन्मे बच्चों को नियमों से परेशानी नहीं होती। समय पर उठना, काम को सही तरीके से करना और जिम्मेदारी निभाना, ये इन्हें सिखाना नहीं पड़ता। कई बार यही अनुशासन इन्हें कठोर या जिद्दी भी बना देता है, खासकर जब चीजें इनके तरीके से न हों।

भावनाएं गहरी, अभिव्यक्ति सीमित

जनवरी में जन्मे लोग भावनाहीन नहीं होते, वे बस उन्हें दिखाते नहीं। प्यार करें तो पूरी ईमानदारी से, दोस्ती निभाएं तो उम्र भर। लेकिन भावनाएं जताने में झिझक इन्हें रिश्तों में गलतफहमियों का शिकार बना सकती है।

मेहनत से नहीं डरते, शॉर्टकट से दूरी

जनवरी में जन्मे बच्चे मेहनत को सम्मान देते हैं। ये रातों-रात सफलता के भ्रम में नहीं जीते। इसीलिए ये करियर में धीरे लेकिन स्थायी ऊंचाई तक पहुंचते हैं। इनकी सबसे बड़ी ताकत धैर्य है। इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है खुद पर जरूरत से ज्यादा सख्ती करना।

जिम्मेदारी जल्दी उठाते हैं

घर हो या समाज, जनवरी में जन्मे लोगों को अक्सर कम उम्र में ही जिम्मेदारियां मिल जाती हैं। ये शिकायत कम करते हैं, निभाना ज्यादा जानते हैं। कभी-कभी यह बोझ इन्हें भीतर से थका देता है, लेकिन बाहर से ये कभी टूटते नहीं दिखते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें