फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने वाली दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी ने अपनी डेटिंग लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में एक चैट शो के दौरान बताया, जिसके बाद वह खबरों में बनी हुई हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Jhanvi and Sridevi
एक फिल्म कलाकार के अफेयर और लिंक अप के चर्चे बहुत आम हैं। जाह्नवी की फिल्म धड़क के दौरान उनका नाम उनके को-स्टार ईशान खट्टर के साथ जोड़ा जाने लगा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने अपनी डेटिंग लाइफ से जुड़ी कुछ बाते शेयर की।
विज्ञापन
3 of 6
Janhvi Kapoor and Sridevi
जाह्नवी ने बताया कि उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर और उनकी लाइफ में जो भी लड़के थे, उन्हें लेकर उनकी मां श्रीदेवी और पापा बोनी कपूर का रिएक्शन काफी नाटकीय (ड्रमैटिक) होता था।
4 of 6
sridevi
- फोटो : instagram
जाह्नवी ने बताया, 'मेरी डेटिंग लाइफ को लेकर मम्मी और पापा काफी ड्रमैटिक रहते थे। वे कहते थे, 'जब तुम्हें कोई लड़का पसंद आए तो सीधे हमारे पास आना और हम तुम्हारी शादी करा देंगे।'
विज्ञापन
5 of 6
sridevi
- फोटो : instagram
शादी की बात सुनकर मैं कहती थी कि जिन लड़कों को मैं पसंद करती हूं जरूरी नहीं कि मैं उन सभी से शादी करूं। हम सिर्फ चिल या मस्ती मारने के लिए भी तो डेट कर सकते हैं। जाह्नवी ने आगे बताया कि 'चिल और मस्ती' की बात सुनकर उनकी मां श्रीदेवी कहती थीं, 'चिल? चिल का क्या मतलब होता है?
बता दें, फिल्मों में आने से पहले जाह्नवी का नाम उनके एक-दो दोस्तों के साथ जोड़ा गया था। जाह्नवी की उनके साथ उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, लेकिन इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह फिलहाल किसी के भी साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं।