हाल ही में ये जानने के लिए कि युवा अपने प्यार पर कितना खर्च करते हैं 'डिजिटल मार्केट आउटलुक' ने एक सर्वे कराया। दुनिया भर के युवाओं पर किये गए इस सर्वे में यूएस ने बाजी मारी है। अमेरिका के युवा अपने प्यार पर सबसे ज्यादा खर्चा करते हैं। अमेरिका के 26.4% युवा मानते है कि पार्टनर पर पैसे खर्च करने से क्वालिटी टाइम मिलता है। ये शॉपिंग, डेटिंग, गिफ्ट्स आदि पर किये हुए खर्चे होते हैं।
वहीं इस लिस्ट में दूसरा नंबर है यूके का, सर्वे में सामने आया है कि यूके के 20.8% युवा अपने पार्टनर को खुश करने के लिए सबसे ज्यादा पैसा खर्च करते हैं। इसके बाद जर्मनी के युवा पैसे को रिश्तों की बुनियाद मानते हैं। यहां के लगभग 17% युवा अपने पार्टनर पर दिल खोल कर खर्चा करते हैं, इसके साथ ही ये देश तीसरे नंबर है।
इसे भी पढ़े- इन सेलेब्स से सीखिए प्यार के नए अदांज
वहीं लिस्ट में आगे के देशों की बात करें तो इस मानसिकता के साथ डेनमार्क के 16.9%, अर्जेंटीना के 16.8%, टर्की के 15.5%, स्पेन के 15.0% फ्रांस के 13.3%, चाइना के 11.1% और साऊदी अरब के 5.1% युवा पैसों को रिश्तों के लिए जरूरी मानतें हैं।