फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship: पत्नी से उम्र में छोटे हैं टीवी के ये पांच सितारे 

Sat, 18 Jul 2020 09:34 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रिलेशनशिप की नींव प्यार में टीकी होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए प्यार का होना जरूरी होता है। पति- पत्नी की उम्र से रिलेशनशिप में कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस बात की मिसाल हैं टीवी जगत की ये मशहूर जोड़ियां। किसी भी रिलेशनशिप की नींव प्यार में टीकी होती है। अगर रिश्तों में प्यार है तो आपके जीवन में कोई भी परेशानी नहीं आ सकती हैं।

अक्सर कहा जाता है कि जब प्यार हो जाता है तो कुछ नहीं देखा जाता है। प्यार में उम्र जैसे बंधन नहीं आते हैं। प्यार का तो मतलब ही है एक दूसरे का हो जाना। इन टीवी के सितारों ने बस प्यार को देखा और चले पड़े अपने खूबसूरत रिश्ते को नई उड़ान देने। आइए आज जानते हैं टीवी के उन खूबसूरत सितारों के बारे में जो अपनी पत्नि से उम्र में छोटे हैं...
विज्ञापन

2 of 6
हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह  - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह 
  • हर्ष लिम्बाचिया ने अपने से 8 साल बड़ी भारती सिंह से शादी की। भारती सिंह को टीवी की लाफ्टर क्विन के नाम से भी जाना जाता है। हर्ष लिम्बाचिया ने लंबे समय तक भारती को डेट करने के बाद 2017 में शादी की। 
 
विज्ञापन

3 of 6
परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह - फोटो : instagram
परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह
  • परमीत और अर्चना के रिश्ते को एक समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद दोनों ने कभी भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। परमीत सेठी ने अपने से 7 साल बड़ी अर्चना पूरन सिंह से 1992 में शादी की। शादी से पहले ये दोनों 4 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। लिव इन रिलेशनशिप के दौरान ही इन दोनों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।

 

4 of 6
जय भानुशाली और माही विज  - फोटो : twitter
जय भानुशाली और माही विज 
  • जय भानुशाली ने अपने से 2 साल बड़ी माही विज से 2011 में शादी की। शादी से कुछ समय पहले से ये दोनों रिलेशनशिप में थे। माही विज टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेसेस हैं।



 
विज्ञापन

5 of 6
सुयश राय और किश्वर मर्चेंट  - फोटो : सोशल मीडिया
सुयश राय और किश्वर मर्चेंट 
  • टीवी के मशहूर कपल्स में सुयश राय और किश्वर मर्चेंट का नाम भी शामिल है। ये दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। किश्वर मर्चेंट सुयश राय से उम्र में 8 साल बड़ी हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहित सहगल और सनाया ईरानी  - फोटो : social media
मोहित सहगल और सनाया ईरानी 
  • मोहित सहगल ने अपने से 2 साल बड़ी सनाया ईरानी से साल 2016 में शादी की। सनाया ईरानी को लोग उनकी क्यूट स्माइल और दमदार एक्टिंग के लिए काफी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें